Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Crime News : फतेहपुर में पति की पिटाई से आहत पत्नी ने आग लगाकर दी जान

Fatehpur Crime News : फतेहपुर में पति की पिटाई से आहत पत्नी ने आग लगाकर दी जान
जिला अस्पताल में गमगीन बैठे परिजन

फतेहपुर के सदर कोतवाली क्षेत्र में एक महिला ने पति की पिटाई से परेशान होकर आग लगाकर आत्महत्या कर ली. पढ़ें पूरी ख़बर युगान्तर प्रवाह की रिपोर्ट.


हाईलाइट्स

  • पति शराब पीकर आए दिन करता था मारपीट..
  • महिला ने आग लगाकर कर ली आत्महत्या..
  • सदर कोतवाली क्षेत्र के अमरजई मोहल्ले की घटना..

Fatehpur News : पति की पिटाई से आहत होकर पत्नी ने आग लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतका की बेटी ने बताया पिता आए दिन शराब के नशे में धुत होकर मां के साथ मारपीट करते थे. बीती रात भी उन्होंने शराब के नशे में मां के साथ पहले गाली गलौज की उसके बाद पिटाई कर दी इससे आहत होकर मां ने खुद को कमरे में बंद कर आग लगा ली जब तक दरवाजा खोल कर उनको बाहर निकाला जाता वह बुरी तरह जल गई थी आनन-फानन में परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डाक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया.

जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के अमरजई मोहल्ले के रहने वाले रामजी (45) की पत्नी निर्मला देवी ने बीती रात आग लगाकर आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है मृतका निर्मला एक निजी स्कूल में आया का काम करती हैं वह स्कूल की प्रिंसिपल के यहां एक कार्यक्रम में शामिल होने गई थी वहां से जब वापस लौटी तो पति रामजी ने शराब के नशे में निर्मला के साथ मारपीट की इससे आहत होकर निर्मला ने खुद को कमरे के भीतर बंद कर लिया और वही आग लगाकर आत्महत्या कर ली.

दरवाजा तोड़कर निर्मला को बाहर निकाला गया वह बुरी तरह जली हुई थी परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

 कोतवाली प्रभारी अमित कुमार मिश्रा ने बताया एक महिला ने आग लगाकर आत्महत्या की है शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है तहरीर के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-4 पर शुरू हुआ जनरल टिकट काउंटर, यात्रियों के लिए खुशखबरी

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us