Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Uttarakashi हिमस्खलन में फतेहपुर के जवान शुभम भी लापता, परिवार चिंतित, सलामती के लिए प्रार्थना

Uttarakashi हिमस्खलन में फतेहपुर के जवान शुभम भी लापता, परिवार चिंतित, सलामती के लिए प्रार्थना
जवान शुभम सिंह ( फाइल फोटो )

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बीते दिनों हुए हिमस्खलन में सेना के जवानों का एक दल लापता हो गया है. सेना द्वारा रेस्क्यू चलाया जा रहा है, इसमें फतेहपुर का एक जवान भी शामिल है.

Fatehpur News : सेना के पैरा कमांडों का एक दल बीते एक अक्टूबर को उत्तराखंड के उत्तरकाशी में हुए हिमस्खलन में फंस गया है. लापता जवानों के लिए सेना की तरफ़ से रेस्क्यू चलाया ज रहा है. फ़ंसे हुए जवानों में फतेहपुर का भी एक जवान शामिल है. Uttarkashi Himaskhalan News

जानकारी के अनुसार जनपद के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मौहार गांव निवासी शुभम सिंह (22) साल 2018 में सेना में भर्ती हुए थे. पिता देवी प्रसाद सिंह ने बताया कि वर्तमान में बेटे को पैरा कमांडो की आगरा यूनिट में तैनाती मिली थी. ट्रेनिंग के लिए नेहरू पर्वतारोहण संस्थान उत्तरकाशी गए हुए थे. Fatehpur News 

उन्होंने बताया कि शनिवार को यूनिट के कंट्रोल रूम से बताया कि गया कि हादसे में 35 जवान दबे हैं. इसमें छह को निकाला गया है, अन्य हो खोजा जा रहा है.तब से अब तक कोई सूचना नहीं आई है.

पत्नी को बताया था पूरी हो गई ट्रेनिंग..

Read More: Fatehpur News: व्यापार मंडल का बड़ा ऐलान ! सभी विधानसभाओं में होंगे सम्मेलन, बाहरी हस्तक्षेप पर होगी कार्रवाई

हादसा वापस लौटते समय हुआ है. कमांडो की पत्नी निधि सिंह ने बताया कि पति ने फ़ोन पर बताया था कि ट्रेनिंग पूरी हो गई है, वापस लौट रहे हैं लेकिन उसके बाद से उनसे संपर्क नहीं हो पाया. इस बीच यूनिट से हिमस्खलन में फंसे होने की जानकारी घर पहुँचीं है. 

Read More: फतेहपुर स्वास्थ्य विभाग में 10 आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती पर सवाल, तत्कालीन प्रभारी CMO से 8 बिंदुओं पर जवाब तलब

हिमस्खलन की सूचना से परिवार के लोग चिंतित हैं, सलामती के लिए लोग प्रार्थनाएं, दुआएं कर रहें हैं. पिता देवी प्रसाद ने बताया मेरा छोटा बेटा सत्यम भी सेना में है वह साल 2020 में भर्ती हुआ था.

Read More: Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल

Tags:

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us