Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Accident News : शादी समारोह से लौट रहे दो लोगों की सड़क हादसे में मौत एक घायल

Fatehpur Accident News : शादी समारोह से लौट रहे दो लोगों की सड़क हादसे में मौत एक घायल
सांकेतिक फ़ोटो

फतेहपुर में बुधवार रात अलग अलग थाना क्षेत्रों में सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई. हादसा में जान गंवाने वाले दोनों लोग शादी समारोह में शामिल होकर वापस घर लौट रहे थे.

Fatehpur News : बुधवार रात फतेहपुर में दो अलग अलग थाना क्षेत्रों में हुई मार्ग दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने गुरुवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया है.

पहली घटना- फतेहपुर के थरियांव थाना क्षेत्र के सचौली गांव निवासी श्याम बाबू ( 47 ) आधारपुर गांव में अपने एक रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए हुए थे. वापस लौटते समय रोड क्रॉस करने के दौरान नेशनल हाइवे पर आमांपुर के निकट अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी. जिसके चलते श्याम बाबू की मौके पर ही मौत हो गई.

दूसरी घटना- शादी समारोह में शामिल होकर वापस बाइक से लौट रहे पिता पुत्र हादसे का शिकार हो गए. इलाज़ के दौरान पुत्र की मौत हो गई है. जबकि घायल पिता का इलाज़ जारी है. 

जानकारी के अनुसार हथगाम थाना क्षेत्र केशवपुर गांव निवासी महेंद्र मौर्या (22) अपने पिता राजकुमार के साथ शादी समारोह में शामिल होने गया था. रात को वापस लौटते समय बाइक सवार पिता पुत्र को गौंती मोड़ थाना सुल्तानपुर घोष के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, दो अस्पताल और क्लीनिक सीज, अवैध संचालन पर कसा शिकंजा

पिता पुत्र घायल हो गए. घायल पिता पुत्र को पुलिस ने अस्पताल भेजा जहां डॉक्टरों ने महेंद्र को मृत घोषित कर दिया. बताया जा रहा है कि महेंद्र इकलौता भाई था. एक बहन है जिसकी शादी हो चुकी है. घर का इकलौता चिराग बुझने से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है.

Read More: Fatehpur News: CMO डॉ. यूबी सिंह के खिलाफ डॉक्टरों ने खोला मोर्चा, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी ! कम समय में आरोपों से घिरे उदयभान

Tags:

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us