
Fatehpur UP News : फतेहपुर में बड़ा हादसा, आग लगने से 13 झुलसे, मुंडन भोज के लिए इकठ्ठा थे लोग
On
यूपी के फतेहपुर में सोमवार रात एक बड़ा हादसा हो गया, सिलेंडर में आग लग जाने से 13 लोग चपेट में आ गए, कई की हालत गम्भीर बताई जा रही है.
Fatehpur News : फतेहपुर में रविवार रात एक बड़ा हादसा हो गया. एक पारिवारिक समारोह के दौरान खाना बनाते समय सिलेंडर में आग लग जाने से 13 लोग झुलस गए.जिनमें से कई की हालत गम्भीर बताई जा रही है. सभी को फतेहपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, एक महिला की हालत ज़्यादा गम्भीर होने के चलते कानपुर हैलट के लिए रेफर किया गया है.

जिसके चलते गैस पूरे घर में फैल गई, और आग लग गई, देखते ही देखते घर में मौजूद 13 लोग झुलस गए. आग लगने की सूचना से अफरा तफरी मच गई, मौजूद लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया. घायलों को लेकर जिला अस्पताल पहुँचें.जहां से डॉक्टरों ने एक महिला को हैलेट के लिए रेफर कर दिया है.

Tags:
Related Posts
Latest News
07 Nov 2026 23:17:05
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के हथगाम कस्बे में शनिवार को दिवाली के लिए पटाखे तैयार करते समय एक घर...
