Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

लॉकडाउन:फतेहपुर के किसानों के लिए राहत की खबर है..15 से शुरू हो जाएंगे सरकारी क्रय केंद्र..डीएम ने जारी किए आवश्यक दिशा निर्देश..!

लॉकडाउन:फतेहपुर के किसानों के लिए राहत की खबर है..15 से शुरू हो जाएंगे सरकारी क्रय केंद्र..डीएम ने जारी किए आवश्यक दिशा निर्देश..!

15 अप्रैल से सरकारी क्रय केंद्र किसानों से गेंहू खरीदने के लिए चालू हो जाएंगे।इसकी जानकारी सोमवार को जिलाधिकारी संजीव कुमार सिंह ने दी है..पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर।

फतेहपुर:लॉकडाउन के चलते तमाम तरह की आशंकाओं से घिरे किसानों के लिए यह खबर राहत देने वाली है।दरअसल रविवार को ही सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैबिनेट के मंत्रियों के साथ बैठक कर यह निर्णय लिया था कि सोशल डिस्टेंसिंग के साथ साथ कुछ सेवाओं को कैसे शुरू किया जा सकता है।इस बैठक में किसानों को लॉकडाउन में होने वाली समस्याओं को लेकर भी योगी गम्भीर थे।उन्होंने कहा था कि हमने कृषि मंत्री की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया है जो इस बात को देखेगी कि किसानों का गेंहू कैसे खरीदा जा सकता है।इसके लिए उन्होंने सरकारी क्रय केंद्रों को कैसे चालू किया जाए इसकी भी चर्चा की थी।

ये भी पढ़े-लॉकडाउन:पीएम मोदी कल करेंगे कुछ अहम घोषणाएं..इन काम धंधों को मिल सकती है मंजूरी..!

सोमवार को शासन के निर्देश पर डीएम संजीव कुमार ने इसी सम्बन्ध में बैठक की।बैठक के उपरांत जिलाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि गेहूं क्रय की प्रक्रिया 15 अप्रैल 2020 से आरंभ होकर 15 जून 2020 तक की जाएगी।गेहूं क्रय हेतु केंद्र संचालन की अवधि प्रातः 9:00 बजे से सायं 6:00 बजे तक रहेगी।fatehpur news government kray kendra 

उन्होंने कहा कि गेहूं की बिक्री हेतु कृषक को सबसे पहले खाद्य विभाग के पोर्टल www.fsc.up. gov.in पर पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। पंजीकरण कृषक द्वारा स्वयं भी किया जा सकता है।प्रत्येक केंद्र पर भी कृषक पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में बच्चों की कहासुनी के बाद भिड़े परिजन, 11 लोगों पर मुकदमा, मारपीट का वीडियो वायरल

ये भी पढ़े-UP:फतेहपुर में पशुचिकित्सा अधिकारी के बैंक खाते से टप्पेबाज ने ऐसे उड़ा दिए रुपए..आप भी रहें सावधान..!

Read More: Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण

संजीव कुमार सिंह ने बताया कि रबी विपणन वर्ष 2020- 21 हेतु गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य रुपए1925/प्रति कुंतल निर्धारित किया गया है।गेहूं की उतराई ,छनाई व सफाई में आने वाला व्यय रुपए 20 /-प्रति कुंतल कृषक द्वारा स्वयं वहन किया जाएगा।इस संबंध में भारत सरकार से अनुमति  प्राप्त होने के उपरांत मुख्यमंत्री के अनुमोदन उपरांत कृषकों को उक्त धनराशि की प्रतिपूर्ति भुगतान हेतु अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Read More: UP School Holiday: यूपी में 26 अक्टूबर को स्कूलों की छुट्टी, इस वजह से योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान

किसानों को गेहूं के मूल्य का भुगतान पी एफ एम एस पोर्टल के माध्यम से बैंक खाता सत्यापन के उपरांत सीधे उनके बैंक खातों में कर दिया जाएगा।

ये भी पढ़े-कोरोना:यूपी में 15 अप्रैल से किन सेवाओं को शुरू किया जाएगा..मुख्यमंत्री योगी ने की कई अहम घोषणाएं..!

जिलाधिकारी ने सख़्त निर्देश देते हुए कहा कि सभी केंद्रों पर किसानों के लिए पेयजल तथा बैठने की समुचित व्यवस्था, वाहनों के लिए पार्किंग, इलेक्ट्रॉनिक कांटा, नमी मापक यंत्र ,विनोइंग फैन, डबल जाली के छलने आदि की उपलब्धता मानक के अनुसार हो।

इसके अलावा कृषकों द्वारा केंद्र प्रभारी से गेहूं विक्रय हेतु टोकन प्राप्त किया जाएगा। सप्ताह में बुधवार एवं शुक्रवार का दिन लघु एवं सीमांत कृषकों के लिए आरक्षित रहेगा। गेहूं खरीद में महिला किसानों को वरीयता रहेगी।

यदि किसानों को गेहूं क्रय के संबंध में कोई भी शिकायत करनी है तो विभाग के टोल फ्री नंबर 18001800150 या  जिला कंट्रोल रूम नंबर 9454417876 /945417863 पर कर सकता है।

डीएम ने केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिए कि कोरोना वायरस के संक्रमण के दृष्टिगत क्रय केंद्रों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया जाए। समस्त केंद्रों पर हैंड वाशिंग एवं सेनेटाईजिंग की व्यवस्था की जाए। केंद्रों पर कार्यरत कर्मचारियों एवं श्रमिकों को मास्क या फेस कवर करना अनिवार्य होगा।

इस बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी तथा क्रय एजेंसियों के जिला प्रभारी उपस्थित रहे।

Tags:

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका
फतेहपुर में शहर की बदहाल सफाई व्यवस्था, सड़कों पर कूड़े के ढेर और गड्ढों को देखकर प्रयागराज मंडल के मंडलायुक्त...
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Follow Us