Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:नगर पालिका द्वारा कराई गई विवादित वॉल पेंटिंग..भावनाओं को आहत करने का आरोप..!

फतेहपुर:नगर पालिका द्वारा कराई गई विवादित वॉल पेंटिंग..भावनाओं को आहत करने का आरोप..!
फतेहपुर:विवादित पेंटिंग पुतवाते विनय तिवारी।

नगर पालिका प्रशासन फतेहपुर द्वारा स्वच्छता अभियान जागरुकता को लेकर कराई गई वाल पेंटिंग को लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया है..हालांकि अब पेटिंग को पुतवा दिया गया है..पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर।

फतेहपुर:नगर पालिका प्रशासन द्वारा स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत शहर की दीवारों पर कराई गई कुछ वाल पेंटिंग्स को लेकर विवाद हो गया है।लोगों ने इन पेंटिंग्स को एक समुदाय व धर्म विशेष के विरुद्ध बताकर अपना विरोध दर्ज कराया है।fatehpur news

क्या है पूरा मामला..

दरअसल बीती रात सोशल मीडिया में भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष प्रसून तिवारी द्वारा एक पोस्ट डाली गई।इस पोस्ट में नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान के तहत शहर के नवीन मार्केट इलाके में कराई गई एक वाल पेंटिंग का जिक्र था।पेंटिंग में बाहर शौच के लिए गए एक व्यक्ति को पीछे सूट बूट पहने खड़े एक व्यक्ति द्वारा पैर से मारे जाने का सांकेतिक चित्र बना हुआ था।विवाद इस बात पर था कि पेंटिंग में जिस सांकेतिक चित्र को बनाया गया था वह व्यक्ति हिन्दू धर्म(ब्राह्मण) के रूप में प्रतीत हो रहा था।

Read More: Fatehpur News: तेजस द्विवेदी मौत प्रकरण में प्रधानाचार्य गिरफ्तार ! प्रबंधक राकेश त्रिवेदी फरार, पसलियों में मिला फ्रैक्चर

ये भी पढ़े-कोरोना:भारत में 25 हज़ार के करीब पहुँचे कुल मामले..!

Read More: Fatehpur News: 3 सितंबर के स्वदेशी व्यापारी कुंभ को सफल बनाने में जुटा व्यापार मंडल, बन रही है भ्रष्ट अधिकारियों की सूची

प्रसून के पोस्ट डालते ही सोशल मीडिया में नगर पालिका फतेहपुर द्वारा कराई गई इस वाल पेंटिंग को लेकर लोगों ने विरोध दर्ज कराना शुरू कर दिया।

Read More: UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष

हटाई गई पेंटिंग..

लोगों के बढ़ते विरोध को देखते हुए शनिवार सुबह ही सिविल लाइन वार्ड के सभासद विनय तिवारी उस स्थान पर पहुँचे जहाँ पेंटिंग बनी हुई थी।उन्होंने वहां पहुंच पेंटिंग को पुतवा दिया है।

Tags:

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us