Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:प्रधान के खिलाफ ग्राम पंचायत सदस्यों ने खोला मोर्चा..हलफनामा देकर अविश्वास की मांग!

फतेहपुर:प्रधान के खिलाफ ग्राम पंचायत सदस्यों ने खोला मोर्चा..हलफनामा देकर अविश्वास की मांग!
फ़ोटो युगान्तर प्रवाह

ग्राम प्रधान की नीतियों से नाराज होकर पंचायत के सदस्यों ने प्रधान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की मांग की है..पढ़े पूरी ख़बर विस्तार से युगान्तर प्रवाह पर।

फतेहपुर:अक्सर ग्राम प्रधानों के ऊपर पंचायतो के विकास के लिए आए सरकारी धन को हड़पने और भ्रष्टाचार करने के आरोप लगते रहें हैं।जिसको लेकर ग्रामीण कई बार शिकायते भी करते हैं।लेक़िन इस बार मामला थोड़ा सा अलग है।
हंसवा विकास खण्ड के गेंडुरी ग्राम के पंचायत सदस्यों ने प्रधान के ऊपर आरोप लगाते हुए यह कहा है कि उनको पंचायत सदस्य होने के नाते एक बार भी किसी भी तरह की ग्राम सभा की मीटिंग में शामिल नहीं किया गया है और न ही उनको गाँव मे हुए विकास कार्यों का ब्यौरा दिया गया है।

ये भी पढ़े-फ़तेहपुर:चार चोर दो दुकानदार और आठ फ़रार..पढ़े चोरों का गैंग कैसे करता था चोरी..और कहां बेंचे जाते थे ज़ेवरात.!

बुधवार दोपहर विकास भवन पहुंचे गेंडुरी ग्राम के सात पंचायत सदस्यों ने अलग अलग हलफनामा देकर ग्राम प्रधान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की मांग की।
अविश्वास प्रस्ताव की मांग कर रहे पंचायत सदस्यों ने  युगान्तर प्रवाह से बातचीत करते हुए यह बताया कि ग्राम प्रधान तेज बहादुर का बर्ताव बेहद ही ख़राब है।उन्होंने बताया कि ग्राम प्रधान नियम और कानून को ताक पर रखकर प्रधानी कर रहा है,गाँव मे कराए जा रहे विकास कार्यो को लेकर पंचायत सदस्यों के नाते हमारा यह अधिकार है कि हमारे हस्ताक्षर विकास कार्यो को कराने से पहले बनाई जाने वाली कार्ययोजना के रजिस्टर में होने चाहिए लेक़िन प्रधान द्वारा आज तक ऐसा नहीं किया गया है और हम लोगों के फर्जी हस्ताक्षर बनाकर धांधली की जा रही है।
आपको बता दे कि हंसवा विकास खण्ड के गेंडुरी ग्राम पंचायत में कुल 11 सदस्य हैं जिनमें से 7 सदस्यों में अविश्वास प्रस्ताव की मांग की है।

इस मामले पर युगान्तरप्रवाह से बातचीत करते हुए डीपीआरओ अजय आनंद सरोज ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है।ग्राम पंचायत सदस्यों की तरफ़ से ग्राम प्रधान के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव की मांग की गई है।जिसके बाद आगे की जो भी विधिक कार्यवाही होगी वो जिला प्रशासन द्वारा की जाएगी।

Read More: Gen Alpha Fatehpur: प्रोटेस्ट वाले इंटर कॉलेज की 16 वर्षीय छात्रा लापता, एएसपी जीपी राय ने संभाली जांच, कई टीमें गठित

Tags:

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us