Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:Video-स्वतंत्रता दिवस व रक्षा बंधन पर डीएम ने दी जनपदवासियों को शुभकामनाएं..रक्षाबंधन पर बहनों से की यह अपील!

फतेहपुर:Video-स्वतंत्रता दिवस व रक्षा बंधन पर डीएम ने दी जनपदवासियों को शुभकामनाएं..रक्षाबंधन पर बहनों से की यह अपील!
फ़ोटो युगान्तर प्रवाह

जिलाधिकारी संजीव कुमार ने युगान्तर प्रवाह के माध्यम से जनपदवासियों को स्वतंत्रता दिवस और रक्षा बंधन की बधाई व शुभकामनाएं दी हैं..पढ़े यह रिपोर्ट।

फतेहपुर:जिलाधिकारी संजीव कुमार ने जनपदवासियों को 73वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर युगान्तर प्रवाह के माध्यम से शुभकामना सन्देश दिया है।
डीएम संजीव कुमार ने अपने शुभकामना सन्देश में कहा कि "स्वतंत्रता आंदोलन का जो संघर्ष रहा और भारतीय संस्कृति का जो वसुधैव कुटम्बकम का मूल रहा है उसी के आधार पर हम सब जनपदवासियों और देशवासियों से यह स्वतंत्रता दिवस मनाने की अपील करते हैं।"
उन्होंने आगे कहा कि शासन की जो मंशा है कि देश के हर अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे उसी के अनुसार जिला प्रशासन की ओर से ज़िले के विकास के लिए काम किया जा रहा है।

रक्षाबन्धन को लेकर यह बोले डीएम...

इस साल स्वतंत्रता दिवस(15 अगस्त) और रक्षा बंधन का पर्व एक ही दिन पड़ रहा है।
डीएम संजीव ने स्वतंत्रता दिवस के साथ साथ रक्षाबंधन पर्व की भी बधाई देते हुए कहा कि-रक्षाबन्धन का पर्व भाई बहन के अटूट रिश्ते और प्यार के साथ साथ महिला सुरक्षा का भी त्योहार है डीएम ने अपने बधाई संदेश में पुरूष वर्ग से यह अपील की कि समस्त पुरुष वर्ग महिला सशक्तिकरण और बेटियों की शिक्षा पर ध्यान दे जिससे हमारी बहने और बेटियां उच्च शिक्षा हासिल कर अपना और अपने देश का नाम रोशन कर सकें।

ये भी पढ़े-रक्षाबंधन 2019:किस समय से है रक्षा बंधन मनाने का शुभ मुहूर्त,और क्यों है इस बार ख़ास..जानें यहाँ!

Read More: UPPCL News: यूपी में बिजली विभाग का नया खेल! मैसेज आते ही दोगुना हो रहा बिजली कनेक्शन का लोड, प्रदेशभर में हड़कंप

साथ ही उन्होंने इस रक्षाबन्धन पर्व पर बहनों को एक विशेष संदेश देते हुए यह कहा कि बहने पुरुषों की कलाई पर राखी बांध अपने भाइयों से रक्षा का वचन लेती हैं।लेक़िन इस बार वह अपने भाइयों की भी रक्षा के लिए उनसे यह वचन ले कि वह दो पहिया चलाते वक्त हेलमेट का प्रयोग जरूर करेंगे।

Read More: Fatehpur News: सपा नेता हाजी रजा समेत दो आरोपियों पर 25 हजार का इनाम, गवाह पर हमले के मामले में एसपी का बड़ा एक्शन

Tags:

Latest News

Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
फतेहपुर के महर्षि विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम...
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर

Follow Us