Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:नोडल अधिकारी ने एक गौशाला को निरीक्षण के दौरान दुरुस्त पाया..!

फतेहपुर:नोडल अधिकारी ने एक गौशाला को निरीक्षण के दौरान दुरुस्त पाया..!
फतेहपुर:गौशाला का निरीक्षण करते नोडल अधिकारी फ़ोटो युगान्तर प्रवाह

गौशालाओं का निरीक्षण करने के लिए शासन द्वारा नामित किए गए नोडल अधिकारी ने आज बिंदकी नगर पालिका की एक अस्थाई गौशाला का निरीक्षण किया..पढ़े पूरी ख़बर युगान्तर प्रवाह की इस रिपोर्ट में।

फतेहपुर:गौवंश संरक्षण को लेकर योगी सरकार लगातार प्रयत्नशील नज़र आ रही है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरे प्रदेश में स्थापित गौशालाओं में हर सम्भव सुविधाओं को दिए जाने के लिए जिले में तैनात अधिकारियों को सख़्त निर्देश दिए हैं।इतना ही नहीं गौशालाओं की हकीकत जानने के लिए शासन स्तर से हर जिले में एक नोडल अधिकारी को भी नामित किया गया है।

ये भी पढ़े-फतेहपुर:एआरटीओ ऑफिस में डीएम का छापा..मची भगदड़..6 गिरफ्तार.!

फतेहपुर के नोडल अधिकारी के रूप में बस्ती जिले के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ.आर.एम.त्रिपाठी गौशालाओं के निरीक्षण के लिए सोमवार को जनपद पहुंचे।सबसे पहले उन्होंने बिंदकी नगर पालिका परिषद के अंतर्गत स्थित अस्थाई गौशाला(कांजी हाउस) का अधिकारियों संग पहुंच निरीक्षण किया।

युगान्तर प्रवाह से बातचीत करते हुए डॉ. त्रिपाठी ने बताया कि जांच के दौरान 16 गोवंश मौके में पाए गए।उन्होंने यह भी कहा कि यहाँ की सफाई व्यवस्था ठीक है।

Read More: Fatehpur News: सामाजिक सेवा के लिए डॉ. अनुराग श्रीवास्तव सम्मानित, राज्यपाल ने दिया उत्कृष्ट सेवा सम्मान

डॉ.आर.एम.त्रिपाठी ने बताया कि शासन द्वारा नोडल अफसर बनाकर फतेहपुर जिले में भेजा गया है।वह जनपद में चार दिनों तक रुककर गौशालाओं का निरीक्षण कर जांच रिपोर्ट शासन को भेजेंगे।उन्होंने बताया कि सोमवार को तीन गौशालाओं निरीक्षण किया गया है।जांच के दौरान नगर पालिका बिंदकी की अधिशासी अधिकारी निरुपमा प्रताप सिंह सिंह सहित लिपिक मनोज शुक्ला,धर्मेंद्र कुमार व अन्य कई कर्मचारी उपस्थित रहे।

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा

Tags:

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका
फतेहपुर में शहर की बदहाल सफाई व्यवस्था, सड़कों पर कूड़े के ढेर और गड्ढों को देखकर प्रयागराज मंडल के मंडलायुक्त...
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Follow Us