Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Road Accident In Unnao: उन्नाव में रफ़्तार का कहर अनियंत्रित कार की टक्कर से तीन की मौत दो घायल

Road Accident In Unnao: उन्नाव में रफ़्तार का कहर अनियंत्रित कार की टक्कर से तीन की मौत दो घायल
फाइल फोटो

उन्नाव में आवारा जानवर अचानक से सामने आ जाने से भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक मांगलिक कार्यक्रम में शिरकत करने जा रहे कार सवार 5 युवकों में 3 की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई ,जबकि 2 को ट्रामा सेंटर इलाज के लिए भेजा गया है.


हाईलाइट्स

  • मांगलिक कार्यक्रम में जा रहे थे कार सवार, अचानक कार के सामने आया जानवर
  • अनियंत्रित होकर टकराई खम्भे से ,3 की मौत 2 घायल
  • उन्नाव के मौरावां में भीषण सड़क हादसे में 3 की मौत 2 घायल

Unnao Car Road Accident Maurawan: उन्नाव के मौरावां में मांगलिक कार्यक्रम में कार सवार 5 युवक शामिल होने जा रहे थे तभी कार के सामने से अचानक आवारा जानवर आ गया,जब तक चालक कुछ समझता तब तक कार अनियंत्रित होकर गलत दिशा में लगे खम्भे से जा टकराई ,रफ्तार तेज होने की वजह से टक्कर लगने के बाद कार के परखच्चे उड़ गए, राहगीरों ने आनन-फानन में पुलिस को सूचना देते हुए अंदर फंसे लोगों को निकालना शुरू किया ,जहाँ 3 युवकों की मौत हो चुकी थी.

मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे

उन्नाव के मौरावा थाना क्षेत्र के अंतर्गत उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक तेज रफ्तार कार से कुछ युवक एक मांगलिक कार्यक्रम में शिरकत करने जा रहे थे,तभी अचानक रास्ते में जानवर के आ जाने से गाड़ी अनियंत्रित हो गई और गलत दिशा में जाकर झाड़ियों के पास लगे बिजली के खंभे से टकरा गई,टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए,

टक्कर के बाद हुए तेज धमाके से आसपास खड़े राहगीर मौके पर पहुंच गए और घटना की सूचना पुलिस को देते हुए कार में फंसे लोगों को निकालना शुरू किया,कार में फंसे युवकों में 3 कई मौत हो गई जबकि पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से 2 को लखनऊ ट्रामा सेंटर भेजा. और सूचना परिजनों को दी,घटना की सूचना पर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, दो अस्पताल और क्लीनिक सीज, अवैध संचालन पर कसा शिकंजा

मौके पर पहुंचे परिजनों में अपनों के शवों को देख रोना पीटना मच गया, किसी तरह से मौजूद रिश्तेदारों ने ढाढस बंधाया. इनमें से मृतक के भाई अजय ने बताया कि गांव के ही विजय,मनीष और विनोद समेत 2 अन्य गांव के पास एक कार्यक्रम में जा रहे थे, हादसे में विजय ,मनीष और विनोद की मौत हो गई है जबकि 2 घायल है,थानाध्यक्ष मौरावां ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और कार्यवाई शुरू की.

Read More: गौशाला के नाम पर 32 करोड़ की ठगी: कई राज्यों से 178 शिकायतें, कानपुर पुलिस ने फतेहपुर से किया गिरफ्तार

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us