Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Ayodhya Girl Viral Dance: पवित्र सरयू नदी में 'जीवन में जाने जाना' गाने पर युवती ने बनाई रील, अब शुरू हुआ विवाद

Ayodhya Girl Viral Dance: पवित्र सरयू नदी में 'जीवन में जाने जाना' गाने पर युवती ने बनाई रील, अब शुरू हुआ विवाद
सरयू नदी में युवती का रील बनाते वीडियो वायरल, फोटो साभार सोशल मीडिया

Ayodhya Girl Viral Dance: सोशल मीडिया पर रील बनाने का ऐसा नशा चर्राया हुआ है कि पूछिये मत, हाइवे,पुल ,रेलवे ट्रैक और अब नदी जहां देखो रील्स बनाने लोग पहुंच जाते हैं, जिससे उनके फॉलोवर्स बढ़े और ज्यादा लाइक्स भी मिले, धार्मिक नगरी अयोध्या स्थित सरयू नदी राम की पैड़ी घाट में एक युवती का पानी में डांस करते,बाल झटकते हुए और फिल्मी गाने पर रील बनाने का वीडियो वायरल हुआ है, धार्मिक स्थानों पर इस तरह के रील्स बनाने का कड़ा विरोध जताया जा रहा है.


हाईलाइट्स

  • अयोध्या के सरयू नदी में युवती ने थिरकते हुए बनाई रील, वीडियो वायरल
  • धार्मिक स्थानों पर भी लोग बनाने में जुटे है ऐसी रील्स
  • शुरू हुआ विवाद, वायरल वीडियो की जांच में जुटी पुलिस

Girl made a reel by dancing at Ram Paidi Ghat : सोशल मीडिया पर फेमस और ज्यादा लाइक्स पाने के लिए लोग कई सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर रील बनाते हुए दिखाई देते हैं, कई बार तो ऐसे रील वाले वीडियो रेलवे ट्रैक,पुल और हाईवे पर भी दिखाई देते है, लेकिन यहां तो धार्मिक स्थान और अब पवित्र नदियों में ही रील्स बनाना शुरू कर दिया है जिसपर कड़ा विरोध भी शुरू हो गया है.

सरयू में युवती का रील बनाने का वीडियो वायरल

दरअसल अयोध्या के रामघाट पैड़ी स्थित सरयू नदी में एक युवती का रील बनाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है, इस वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि महिला नदी में डांस करते हुए फिल्म बिच्छु के गाने 'जीवन में जाने जाना' के साथ ठुमके और पानी में बाल झटकते हुए नजर आ रही है जिस पर बवाल मचाना शुरू हो गया है. हालांकि युगान्तर प्रवाह वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता.

सरयू में रील बनाने में मशगूल युवती

Read More: Fatehpur News: जब फहमीदा ने पूछा- कहां गई योगी सरकार? दबंगों की धमकी से घर छोड़ने को मजबूर दंपति, पुलिस पर संरक्षण देने का आरोप

आज के इस आधुनिक युग में सोशल मीडिया का क्रेज़ युवाओं में सिर चढ़कर बोल रहा है, अक्सर देखा जाता है कि लोग फेमस होने के लिए ऐसे ही रील्स का सहारा ले रहे है, आजकल रील्स बनाने में लोग इतने मशगूल है कि कई बार तो बड़े हादसे तक हो जाते हैं, जहां देखो कभी पुल पर तो कभी रेलवे ट्रैक पर और अब पवित्र नदियों में भी रील्स बनाने में लोग पीछे नहीं है. धार्मिक नगरी अयोध्या स्थित सरयू नदी में एक युवती का रील बनाते हुए डांस करते हुए एक वीडियो जिस तरह से वायरल हुआ है उसपर कई लोगों ने विरोध जताया है.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में नकाबपोश बदमाशों का धावा, मां-बेटे को तमंचे के बल पर बनाया बंधक, कैश और जेवर लेकर भागे

शुरू हुआ विवाद

Read More: UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में 6 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़-वज्रपात की आशंका पर सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश

क्योंकि यह धार्मिक स्थान है यहां पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आना होता है, ऐसे में इस तरह से फ़िल्मी गाना गाकर नदी में डांस करना यह कहीं ना कहीं धार्मिक स्थल का अपमान है. इससे पहले भी कई बार ऐसे ही घाट पर लोगों का रील बनाते हुए वीडियो वायरल हुए है, लोगों को यह ध्यान देना चाहिए कि यह पवित्र स्थान है और मर्यादाओं का ख्याल रखते हुए यहां पर ऐसे रील्स बनाने से उन्हें बचना चाहिए, क्योंकि यह इस धार्मिक स्थान का कहीं ना कहीं अपमान है, फिलहाल इस मामले में पुलिस ने वीडियो का संज्ञान में लिया है और जांच की बात कही है.

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us