Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Amit Shah UP Visit : गृहमंत्री अमित शाह का यूपी दौरा, कौशांबी के कड़ाधाम में करेंगे दर्शन, देंगे करोड़ों की सौगात

Amit Shah UP Visit : गृहमंत्री अमित शाह का यूपी दौरा, कौशांबी के कड़ाधाम में करेंगे दर्शन, देंगे करोड़ों की सौगात
अमित शाह का यूपी दौरा शीतला माता के दर्शन से करेंगे शुरुवात

Amit Shah In UP : भारत के गृहमंत्री शाह आज यूपी के कौशांबी और आजमगढ़ का दौरा करेंगे. इस दौरान जनपदवासियों को लोकार्पण और शिलान्यास सहित करोड़ों की सौगात देंगे. इस दौरान वो कौशांबी की शीतला माता के दर्शन भी करेंगे


हाईलाइट्स

  • केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का यूपी दौरा कड़ाधाम की शीतला माता के दर्शन से करेंगे शुरुवात
  • कौशांबी जनपद में कौशांबी महोत्सव 2023 की करेंगे शुरवात 2024 के चुनाव के लिए दलितों को साधने की तैयार
  • आजमगढ़ में देंगे कौरोड़ों की सौगात नामदारपुर में हरिहरपुर संगीत महाविद्यालय की रखेंगे आधारशिला

Amit Shah UP Visit : भारत के गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार को यूपी के कौशांबी (Kaushambi) और आजमगढ़ (Azamgarh) के दौरे पर रहेंगे. दोपहर लगभग 12 बजकर 40 मिनट पर गृहमंत्री कौशांबी पहुंचेंगे और सबसे पहले कड़ा धाम की माता शीतला के दर्शन करेंगे उसके बाद कार्यक्रम स्थल पर पहुंच कर कौशांबी महोत्सव (Kaushambi Mahotsav 2023) की शुरुवात करेंगे.

क्या है अमित शाह का कौशांबी और आजमगढ़ दौरा?

अमित शाह कौशांबी पहुंचकर शीतला माता के दर्शन के पश्चात कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे और "कौशांबी महोत्सव 2023" की शुरुआत करेंगे ग्रामसभा फसइया में कई विकास परियोजनाओं की शुरुवात करते हुए 117 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे. करीब एक बाद अमित शाह का कौशांबी दौरा है जिसे लोकसभा चुनाव 2024 से जोड़कर देखा जा रहा है.

जनपद कौशांबी में दलित वर्ग को लुभाने के लिए अधिकतर योजनाएं दलित उत्थान और दलित बस्तियों के लिए होंगी. विधानसभा चुनाव में बीजेपी को मिली हार से भाजपा के लिए ये सीट अति महत्वपूर्ण है. करीब दो घंटे कौशांबी में रहने के बाद अमित शाह कड़ाधाम से आजमगढ़ के लिए रवाना होंगे. गृहमंत्री आजमगढ़ में करीब 4583 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे साथ ही क्षेत्रीय लोगों की वर्षों से मांग के आधार पर नामदारपुर में हरिहरपुर संगीत महाविद्यालय की आधारशिला रखेंगे. इस यात्रा में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे.

Read More: Fatehpur News: प्रेमिका की शादी से पहले युवक ने की आत्महत्या, सदमे में युवती ने भी खाया जहर, इलाके में चर्चा का विषय बनी प्रेम कहानी

Latest News

Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
फतेहपुर के महर्षि विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम...
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर

Follow Us