Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Online Shopping Addiction In Hindi: बार-बार ऑनलाइन शॉपिंग करना एक तरह की है बुरी आदत ! इस तरह से करें आदतों का बचाव

Online Shopping Addiction In Hindi: बार-बार ऑनलाइन शॉपिंग करना एक तरह की है बुरी आदत ! इस तरह से करें आदतों का बचाव
ऑनलाइन शॉपिंग की लत, image credit original source

Online Shopping Addict

भारत दुनिया का एक ऐसा देश जहां पर सबसे ज्यादा पर्व मनाए जाते है जिसको बेस बनाते हुए ऑनलाइन शॉपिंग (Online Shopping) वेबसाइट्स ग्राहकों का ध्यान आकर्षित करने और उनकी सेल को बढ़ाने (Increase Sale) के लिए इन त्योहारो का हवाला देते हुए ऑफर (Offers) देते है जिसके चलते लोगो को ऑनलाइन शॉपिंग की लत (Addict) सी लग जाती है ऐसे में अगर आप भी उनकी इस आदत से परेशान है तो ये खबर आपके लिए है.

क्या आपको भी है ऑनलाइन शॉपिंग की लत?

देश भर के तमाम बड़े शहरों में ऑनलाइन शापिंग (Online Shopping) का क्रेज (craze) बहुत ही तेजी से बढ़ रहा है क्योकि ई-कामर्स वेबसाइट सेल को बढ़ाने के लिए डिस्काउंट का हवाला देते है. जिसके चलते कई बार लोग आने बजट से ज्यादा रुपयों की शॉपिंग भी कर लेते है.

फिर बाद में उन्हें पछताना पड़ता है बार-बार शॉपिंग करना एक प्रकार की लत है क्योकि बहुत बार ऐसा भी होता है सस्ते के लालच में लोग ऐसी चीजें परचेज कर लेते हैं जिनकी उन्हें आवश्यकता ही नही है. जानकारों की माने से ऐसा करने से लोगो के दिमाग पर भी गहरा असर तो पड़ता ही है साथ में आपका बजट भी बिगड़ जाता है, क्योंकि ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान यदि आपके पास पैसे नही होते है तो ऐसे में आपको ईएमआई (emi) का भी विकल्प दिया जाता है, कुल मिलाकर ये आपको परचेजिंग के लिए टारगेट करते है.

online_shopping_leave_addict
ऑनलाइन शॉपिंग की लत बुरी, image credit original source

इस तरह से लोगों को किया जाता है टारगेट

पिछले 5 सालों में इंटरनेट का विस्तार बहुत ही तेजी से बढ़ा है इसी बीच ई-कॉमर्स कंपनियों ने भी अपना जाल पूरी दुनिया मे बिछा रखा है, ये लोग हमेशा त्योहारों का हवाला देते हुए जनता जनार्दन को टारगेट करते है मसलन जब कोई इंटरनेट चला रहा होता है तो बीच बीच मे विज्ञापन के रूप में शॉपिंग कम्पनियो द्वारा पॉपअप के माध्यम से उनके पास नोटिफिकेशन भेजा जाता है, जिसे न चाहते हुए भी यूजर्स क्लिक कर देते है और जरूरत न होने पर भी उसे परचेज कर लेते है.

ऐसे बार बार करने से उनकी आदत बन जाती है और लोग शॉपिंग के लती हो जाते है ये समस्या इतनी बढ़ गयी है कि कुछ देशों ने तो इससे निजात दिलाने के लिए "नो स्पेंड चैलेंज" NO SPEND CHALENGE की शुरुआत की है जिसके अंतर्गत सप्ताह में कम से कम एक दिन शॉपिंग पर फिजूल खर्च न करने का नियम है जिसके चलते लोग न तो ऑनलाइन और न ही ऑफलाइन कुछ भी नही खरीद सकते है.

ऐसा करने से आपकी छूट सकती है ऑनलाइन शॉपिंग की लत

यदि आप भी इस ऑनलाइन शॉपिंग से छुटकारा पाना चाहते है तो सबसे पहले इन ई-कामर्स एप्प्स और वेबसाइट्स को अनइंस्टाल कर दें साथ ही कई ऐसी वेबसाइट है जो प्रोडक्ट रिव्यु दिखाते है इनसे भी आपको दूरी बनानी होगी फिजूल खर्चो को रोककर हर सप्ताह पांच सौ रुपये से लेकर पांच हजार रुपये तक बचाये जिससे बहुत जल्द आपकी ऑनलाइन शॉपिंग की लत छूट जाएगी.

यही नही आपकी अर्निंग से आपको अपना फंड बचाकर रखना चाहिए ताकि आपातकालीन स्थिति में वह फंड आपके काम आ सके. अपने खाली समय मे खुद को इंटरनेट पर बिजी रखने के बजाय अपना ध्यान किसी और काम मे लगाए ऐसा करने से आपकी ये लत तो छूट ही जाएगी बल्कि आपके बहुत सारे रुपये भी बचेंगे.

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us