
Smartphone Tips: यदि आप भी मोबाइल हैंगिंग समस्या से हैं परेशान ! अपनाये ये टिप्स काफी हद तक समस्याएं होंगी दूर
Smart Phone Hang
वर्तमान में हमारा जीवन टेक्नोलॉजी (Technology) से गिरा हुआ है. यही कारण है कि अब देश में 5G सेवाएं (5G Services) भी शुरू हो चुकी है. जिससे कि इंटरनेट स्पीड और भी ज्यादा बेहतर मिल सके. आजकल बाजारों में आने वाले स्मार्टफोन (Smartphone) भी काफी हाईटेक और तेज हो चुके हैं फिर भी कुछ लोग ऐसे हैं कि जिनका मोबाइल बार-बार हैंग (Mobile Hang) करता है इस समस्या से निपटने के लिए हम आपको कुछ टिप्स (Tips) बताने जा रहे हैं यदि इनको आप फॉलो करते हैं तो फोन हैंगिंग समस्या (Problem Hang) काफी हद तक दूर हो सकेगी.
हैंग होता रहता है फोन अपनाए ये टिप्स
जब कभी स्मार्टफोन यूजर फोन चलाते हैं तो मोबाइल हैंग (Mobile Hang) होने की वजह से काफी परेशान (Disturb) दिखाई देते हैं ऐसे में कभी-कभी कुछ विशेष काम करने के दौरान भी यह फोन काफी परेशान करता है अक्सर ऑनलाइन पेमेंट और टिकट बुक करने में सबसे ज्यादा समस्याएं आती है, क्योंकि यह वेबसाइट काफी हैवी होती है इस बीच फोन काम करना बंद कर देता है.

स्टोरेज का फुल होना, एप्लीकेशन में समस्या
आपका फोन हैंग (Phone Hang) होने का सबसे बड़ा कारण मेमोरी का फुल (Memory Full) होना माना जाता है. ऐसे में आपको बार-बार अपने मोबाइल फोन का स्टोरेज (Storage) भी चेक करने की आवश्यकता है. फोन के अंदर अनावश्यक डाटा होने पर उसे डिलीट (Unnecesary Data Delete) कर दे तो आपका मोबाइल पहले से बेहतर चलेगा.

हैंग होता है फोन, Image Credit Original Source
मोबाइल सॉफ्टवेयर अपडेट करने में समस्या, हार्डवेयर में समस्या
कैश फाइल्स को डिलीट
जब हम अपनी डिवाइस में कोई भी फाइल को रन करते हैं तो वह उसे डिवाइस में उसे अप का कैश फाइल (यूजलेस फ़ाइल) बनाने लगता है जिस मोबाइल यूजर्स कभी ध्यान नहीं देते हैं यह सारा डाटा मोबाइल में स्टोर होता है और एक समय बाद इसकी वजह से भी मोबाइल हैंग करने लगता है और मोबाइल की स्पीड भी धीमी पड़ जाती है.

