Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Honda Bike CB200X Price On Road: होंडा ने शानदार फीचर्स वाली तीन रंगों में CB200X बाइक की लांच, मॉडल देख कहेंगे शानदार

Honda Bike CB200X Price On Road: होंडा ने शानदार फीचर्स वाली तीन रंगों में CB200X बाइक की लांच, मॉडल देख कहेंगे शानदार
Honda New Bike CB200X launched, photo-social media

Honda bike cb200x Mileage: आजकल बाज़ारो में अलग-अलग तरह की रेसिंग डिज़ाइन स्पोर्ट्स मोडिफाइड कम्प्लीट बाइक का क्रेज़ है. खासतौर पर यह क्रेज़ युवाओं में सबसे ज्यादा दिखाई दे रहा है. जापानी कम्पनी होंडा ने CB200X बाइक 2023 का न्यू मॉडल भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है. यह बाइक शानदार लुक और जबरदस्त फीचर्स से भरपूर है.


हाईलाइट्स

  • जापानी कम्पनी होंडा ने लांच किया 2023 का न्यू मॉडल CB200X
  • भारतीय बाजारों में किया लांच, शानदार लुक और फीचर्स भी
  • 1.47 लाख रुपये एक्स शो रूम कीमत, तीन कलर में मौजूद

New Honda CB200X 2023 bike launched : बाइकों का फैशन करना है तो जापान की दुपहिया वाहन निर्माता होंडा की बाइक्स देखिए. स्पोर्ट्स लुक, रेसिंग डिजाइन और शानदार फीचर्स वाली यह बाइक आपके स्टेटस पर चार चांद लगाने का काम करेगी. यही नहीं होंडा ने अपनी इस नई बाइक को भारतीय बाजार में लांच कर दिया है. चलिए आपको इस शानदार बाइक का दीदार तो कराएंगे ही और इसके शानदार फीचर्स और कीमत को भी बताएंगे. 

जापानी कम्पनी होंडा ने भारतीय बाजारों में शानदार रेसिंग डिजाइन वाली CB200X बाइक को लॉन्च किया है. युवाओं में इस बाइक का जबरदस्त क्रेज दिखाई दे रहा है. बाइक को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि ये बाइक उबड़ खाबड़ रास्तों पर आराम से चल सके. ब्लैक पैटर्न टायर दिए गए हैं. कंपनी ने इस लेटेस्ट बाइक को ओबीडी-II मापदंडों के अनुरूप नए इंजन, एक असिस्ट और स्लिपर क्लच के साथ उतारा है. नई CB200X को फिलहाल 3 रंगों में उतारा है. डिसेंट ब्लू मेटैलिक (नया), पर्ल नाइटस्टार ब्लैक और स्पोर्ट्स रेड, यह तीनों कलर आपकी पर्सनलिटी को सूट कर सकते हैं.

एलईडी लाइटिंग और सिंगल चैनल्स एबीएस जैसे फीचर्स

बात करें अगर नई होंडा CB200X के इंजन और चेसिस की दोनों होंडा हॉर्नेट 2.0 के बराबर है. इसका डिजाइन और लुक मानक मॉडल के समान ही रखा गया है. बाइक में आगे की तरफ यूएसडी फोर्क और पीछे मोनोशॉक यूनिट मिलती है और इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 167mm और वजन 147 किलोग्राम है. बाइक में एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट पैनल भी मौजूद है, जिसमें कस्टमाइजेवल ब्राइटनेस के 5 लेवल दिए हैं.  इसके अलावा, फुल एलईडीई लाइटिंग और सिंगल-चैनल एबीएस जैसे फीचर्स भी शामिल किए गए हैं.

Read More: BSNL Satellite Phone Price: बीएसएनएल का सैटेलाइट फोन बना चर्चा में, बिना टावर करेगा काम ! लाखों में है कीमत

अपडेटेड मॉडल 1.47लाख रूपये है कीमत

यह होंडा का अपडेट किया हुआ मॉडल है.  CB200X बाइक में 184.4 cc, 4 स्ट्रोक, सिंगल-सिलेंडर BS-6 पीजीएम-एफआई इंजन मिलेगा. इंजन में 8 ऑन-बोर्ड सेंसर है साथ ही होंडा का प्रोग्राम्ड फ्यूल इंजेक्शन मिलता है. इस बाइक की एक्स शोरूम 1.47 लाख रुपये कीमत है. कंपनी इस बाइक पर 10 साल की वारंटी का पैकेज दे रही है, जिसमें 3 साल मानक + 7 साल वैकल्पिक रही है.

Related Posts

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us