Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

India Vs Eng Test Series: भारत-इंग्लैंड के बीच रांची में कल खेला जाएगा चौथा टेस्ट ! जानिए कैसी रहेगी पिच?

India Vs Eng Test Series: भारत-इंग्लैंड के बीच रांची में कल खेला जाएगा चौथा टेस्ट ! जानिए कैसी रहेगी पिच?
रांची में चौथा टेस्ट, image credit original source

IND vs ENG Ranchi

बुधवार को रांची (Ranchi) के जेएससीए स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड (india-England) के बीच चौथा टेस्ट मैच शुक्रवार से खेला जाएगा. 5 मैचों की सीरीज में भारत 2-1 से आगे चल रही है. भारतीय टीम जीत का सिलसिला यहां भी जारी रखने का प्रयास करेगी, तो वहीं इंग्लैंड के पास सीरीज बराबरी करने का मौका रहेगा. रांची की पिच स्पिन गेंदबाजों के लिए बेहतर मानी जा रही है.

रांची में कल से शुरू चौथा टेस्ट

5 टेस्ट मैचों की सीरीज का चौथा टेस्ट मैच रांची (Ranchi) के जेएससीए स्टेडियम में शुक्रवार से खेला जाएगा. दोनों ही टीमें रांची पहुंच चुकी है. एक तरफ भारतीय टीम जहां अपने दोनों मुकाबले जीतकर आत्मविश्वास से भरी हुई है. वहीं इंग्लैंड की टीम के पास इस टेस्ट मैच में वापसी करने का मौका है. भारतीय टीम की ओर से बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों ने ही बेहतर प्रदर्शन किया है.

खास तौर पर युवा ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल, जिन्होंने इस सीरीज में दो डबल सेंचुरी मारकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा. इसके साथ ही डेब्यू बॉय सरफराज खान ने पहले मैच से ही अपने इरादे स्पष्ट कर दिए. बात की जाए गेंदबाजी की तो भारत का बोलिंग अटैक स्पिन गेंदबाजी आक्रमण और पेस अटैक दोनों ही बहुत अच्छी से भूमिका निभा रहे हैं.

ranchi_cricket_stadium_fourth_test
रांची स्टेडियम, image credit original source

कैसी रहेगी पिच?

रांची (Ranchi) के इस स्टेडियम में अगर पिच की बात करें तो खास तौर पर यह पिच स्पिनरों (Spinners) पर निर्भर ज्यादा करेगी, क्योंकि पिच पर हल्की दरारें नजर आ रही है. जिसे देख कर दोनों टीम के स्पिन गेंदबाजों की बांछें खिल उठी है. इससे पहले दोनों ही कप्तानों ने पिच का मुआयना भी किया था. भारतीय टीम ने भी बीते दिन शाम को जमकर पसीना बहाकर अभ्यास किया. हालांकि भारतीय टीम में बदलाव की संभावना फिलहाल कम दिखाई दे रही है, हो सकता है बुमराह को आराम देकर उनकी जगह आकाशदीप को मौका मिले. खैर यह सब तो कल मैच के समय ही पता चलेगा. लेकिन इंग्लैंड की टीम में बदलाव हो सकता है. केएल राहुल चौथे टेस्ट मैच के लिए भी उपलब्ध नहीं रहेंगे.

क्या कहते हैं इस स्टेडियम के आंकड़े

रांची में बात की जाए तो यहां भारत ने यहां पर दो टेस्ट खेले हैं जिसमें से एक में उसे जीत हासिल हुई है जबकि एक मुकाबला ड्रा रहा. भारत साल 2019 में दक्षिण अफ्रीका को यहां हराया था जबकि इस मैदान पर 2017 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला टेस्ट खेला गया था, जो कि ड्रा रहा. मैदान पर भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 212 रन बनाए थे इसके बाद चेतेश्वर पुजारा ने भी यहां पर दो पारियों में कुल 202 रन बनाए हैं. बात की जाए यहां पर विकेट्स की तो रविंद्र जडेजा ने दो टेस्ट मेचों में यहां कुल 12 विकेट लिए हैं.

Related Posts

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us