Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Rishabh Pant Hindi News: क्रिकेटर ऋषभ पंत ने बताई उस दिन की भयावह दास्तां ! लगा समय अब खत्म हुआ, हर किसी को सेकेंड लाइफ तो नहीं मिलती

ऋषभ पंत, फोटो साभार सोशल मीडिया

क्रिकेटर ऋषभ पंथ न्यूज़

भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज (Wicket Keeper Batsman) ऋषभ पंत (Rishabh Pant) करीब 12 महीनों से मैदान से दूर हैं. गृह नगर जाते वक्त उनकी मर्सिडीज कार (Mercedes Car) डिवाइडर से टकरा गई थी. जिसमें पंत बुरी तरह जख्मी (Injured हो गए थे. उनकी कार भी जलकर खाक हो गयी थी. उस दुर्घटना के बाद पंत ने उस दिन की कहानी को एक इंटरव्यू में बताया जो काफी दर्दनाक व भावुक (Painful And Emotional) कर देना वाला था.

नेशनल हाईवे पर हुआ था ऋषभ पंत का भीषण एक्सीडेंट

30 दिसम्बर 2022 की तड़के सुबह रुड़की नेशनल हाइवे (National Highway) पर एक मर्सिडीज कार डिवाइडर से टकरा गई थी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और धू-धू कर कार जलने लगी. वहीं उस मर्सिडीज कार में गम्भीर रुप से घायल होने वाला शख्श और कोई नहीं बल्कि टीम इंडिया के क्रिकेटर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) थे. जिन्हें शरीर में बड़ी इंजरी (Injury) हुई. डॉक्टरों ने भी इस चोट को ठीक होने के लिए 16 से 18 माह की बात कही थी. उस दिन को याद कर ऋषभ कहते हैं लगा था मेरा समय खत्म हो (Like time Was Over) गया.

घर जाने के लिए अपनी मर्सिडीज से निकले थे पंत

ऋषभ पंत (Rishabh Pant)भारतीय क्रिकेट टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज हैं. कई अहम मोड़ो पर टीम के लिए वे संकट मोचन बने और टीम को जीत दिलाई. ऋषभ आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करते हैं. 30 दिसम्बर 2022 को सुबह के वक्त जब वह अपनी मर्सिडीज कार से अपने घर रुड़की के लिए निकले थे, तभी नेशनल हाइवे पर अचानक उनकी गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई थी. टक्कर लगते ही गाड़ी में जोरदार धमाका हुआ और गाड़ी आग का गोला बन गयी. किसी तरह कार से लहूलुहान हाल में ऋषभ निकले, मौजूद लोगों ने उन्हें पुलिस की मदद से अस्पताल पहुंचाया था.

लगा अब समय ख़त्म हुआ किसी ने बचाया

उस दिन को पंत जब याद करते हैं तो उनके चेहरे के भाव और कष्ट को समझा जा सकता हैं. स्टार स्पोर्ट्स को दिए गए एक इंटरव्यू के दौरान पंत ने कहा कि उस दिन लगा कि 'अब इस दुनिया से समय खत्म हो गया. लेकिन मुझे लगा किसी ने मुझे बचाया. मैं भाग्यशाली था क्योंकि यह दुर्घटना और ज्यादा बड़ी हो सकती थी.

इतना बड़ा हादसा होने के बाद भी मैं सुरक्षित हूँ. हर किसी को सेकंड लाइफ नहीं मिलती. मैंने डॉक्टरों से पूछा कि ठीक होने में कितना समय लगेगा तो उन्होंने कहा कि 16 से 18 महीने लग सकते हैं'. आपको बता दें कि इस भीषण दुर्घटना में पंत के दाहिने घुटने का लिगामेंट फट गया. कुछ चोट माथे और पीठ पर भी आई थी. कुछ चोटें ठीक होने के बाद पंत ने सर्जरी भी कराई. 

आईपीएल 2024 में पंत कर सकते हैं वापसी

पंत ने अपना आखिरी मैच 22 दिसम्बर 2022 बांग्लादेश में खेला था, जिसके बाद वह भारत लौट आये थे. उस दुर्घटना के बाद से पंत करीब 12 माह से क्रिकेट से दूर हैं. हालांकि उन्होंने इस बीच कड़ी मेहनत की है. माना जा रहा है कि वह आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स का नेतृत्व कर वापसी करेंगे.

30 Jan 2024 By Vishal Shukla

Related Posts

Latest News

Gold Price Today: सोने-चांदी में भारी उतार-चढ़ाव, जानिए कहां कितना है आज का भाव, कब होगा गोल्ड धड़ाम Gold Price Today: सोने-चांदी में भारी उतार-चढ़ाव, जानिए कहां कितना है आज का भाव, कब होगा गोल्ड धड़ाम
भारतीय सर्राफा बाजार में इस सप्ताह सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिला. गुरुवार को भारी...
आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) 27 जून 2026: इन जातकों को संभल कर करनी होगी यात्रा ! जानिए सभी का दैनिक राशिफल
UP News: यूपी में बिना फायर NOC नहीं मिलेगा बिजली कनेक्शन और व्यापार लाइसेंस, योगी सरकार का बड़ा फैसला, शासनादेश जारी
इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: यूपी में ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने पर रोक, पंचायत चुनाव को लेकर सरकार और आयोग से मांगा जवाब
यूपी भाजपा की नई टीम का ऐलान: ओबीसी पर बड़ा दांव, राजनाथ सिंह के बेटे बने उपाध्यक्ष, सुरेश राणा-पूजा पाल समेत कई नेताओं को मिली जिम्मेदारी
आज का राशिफल (Rashifal) 25 जून 2026: इन जातकों के खुल रहे हैं सफलता के द्वार ! जानिए मेष से मीन तक दैनिक भाग्यफल
Fatehpur News: मां के इलाज के लिए पैसे मांगने पर खूनी बना पिता, बेटे-बहू को मारी गोली, कानपुर में बेटे की मौत

Follow Us