Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

India Vs England Test Series 2024: पहले इंग्लिश बल्लेबाज पोप ने संभाला मोर्चा ! फिर टेस्ट डेब्यू करने वाले हार्टले की फिरकी में उलझे भारतीय बल्लेबाज, हैदराबाद टेस्ट में भारत की हार

India Vs England Test Series 2024: पहले इंग्लिश बल्लेबाज पोप ने संभाला मोर्चा ! फिर टेस्ट डेब्यू करने वाले हार्टले की फिरकी में उलझे भारतीय बल्लेबाज, हैदराबाद टेस्ट में भारत की हार
हैदराबाद टेस्ट हारा भारत : Image creadit Origenal Source

India Vs England Test Series

हैदराबाद (Hyderabad) के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम (Rajeev Gandhi International Stadium) में खेले गए पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने भारतीय टीम को 28 रन से हराकर 5 टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. दूसरी इंनिग में इंग्लिश बल्लेबाज ओली पोप (Oli Pope) ने196 रन की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत इंग्लैंड ने भारतीय टीम को 231 रन का लक्ष्य दिया था. फिर टेस्ट में पदार्पण करने वाले टॉम हार्टले (Tom Hartley) की शानदार फिरकी के आगे टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए. हार्टले ने 7 विकेट लिए.

हैदराबाद टेस्ट में भारत की हार

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज (Test Series) का पहला मैच हैदराबाद (Hyderabad) के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया. जहां यह मैच चार दिन ही चल सका. चौथे दिन के आखिरी ओवर में इंग्लिश टीम ने भारतीय टीम को हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया था, जहां इंग्लैंड की पूरी टीम पहले दिन ही 246 रन बनाकर ऑल आउट हो गई थी. जवाब में भारत ने अपनी पहली पारी में यशस्वी जयसवाल 80, के एल राहुल 86 व रविंद्र जडेजा 87, अक्षर के 44 रन की बदौलत पहली पारी में 436 रन बनाये. भारत ने मैच पर पकड़ मजबूत करते हुए पहली पारी में ही 191 रन की बढ़त बना ली थी.

इंग्लिश बल्लेबाज ओली पोप दोहरे शतक से चूके

दूसरी इनिंग में बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम की शुरुआत फिर बेहद खराब रही, लेकिन एक ओर से इंग्लिश बल्लेबाज ओली पोप (Oli Pope) ने मोर्चा संभाले रखा जहां वे 4 रन से दोहरे शतक  से चूक (Missed Double Century) गए. पोप ने 196 रन की शानदार पारी खेली. जिसकी बदौलत इंग्लैंड ने भारतीय टीम की बढ़त को पार करते हुए 231 रन का लक्ष्य दिया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही.

टेस्ट डेब्यू करने वाले टॉम हार्टले की फिरकी में फंसे भारतीय बल्लेबाज

जहां दोनों ही ओपनर बल्लेबाजों में दबाव साफ तौर पर दिखाई दिया. उधर इंग्लिश टीम के लिए टेस्ट डेब्यू करने वाले फिरकी गेंदबाज टॉम हार्टले (Tom Hartley) ने टीम इंडिया के बल्लेबाजों को अपनी फिरकी (Spin) पर खूब नचाया और 7 विकेट लेकर भारतीय टीम की कमर तोड़ डाली. भारतीय टीम की ओर से केवल केएस भारत और अश्विन ने ही थोड़ा मैच को संभाला. फिर सिराज और बुमराह ने कुछ हदतक पारी को संभाला, लेकिन वह जीत के लिए पर्याप्त नहीं था. चौथे दिन के आखिरी ओवर में मैच समाप्त हुआ. भारत की दूसरी पारी 202 रन पर सिमट गई. इस तरह से इंग्लैंड ने भारत को पहले टेस्ट में 28 रन से हराकर 5 टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है.

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
फतेहपुर कलक्ट्रेट परिसर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाकर नारेबाजी करने के मामले में शहर कोतवाली पुलिस...
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Follow Us