Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

IND VS NZ:रोमांच से भरपूर चौथे मुकाबले में भी भारत को मिली सुपर ओवर जीत..ये रहे हीरो..!

IND VS NZ:रोमांच से भरपूर चौथे मुकाबले में भी भारत को मिली सुपर ओवर जीत..ये रहे हीरो..!
फ़ोटो साभार bcci tweeter

भारत ने सीरीज़ का चौथा मुकाबला भी जीत लिया है।इस मैच का परिणाम भी सुपर ओवर में निकला..पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट।

डेस्क:भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी-ट्वेंटी सीरीज का चौथा मुकाबला भी भारत ने जीतकर सीरीज में 4-0 की बढ़त बना ली है।खास बात यह है कि तीसरे मुकाबले की तरह यह मुकाबला भी सुपर ओवर तक पहुंचा और फ़िर भारत ने मुकाबले को जीत लिया।

ये भी पढ़े-IND VS NZ:सुपर ओवर मुकाबले में भारत को इस तरह मिली जीत..!

शुक्रवार को हुए इस मुकाबले में भी भारत ने पहले बैटिंग की और 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाए जवाब में न्यूजीलैंड भी 165 रन ही बना सकी और मुकाबला एक बार फिर टाई हो गया।पारी का 20वां ओवर डाल रहे शार्दुल ठाकुर ने शानदार गेंदबाजी की इस आखरी ओवर में एक रनआउट सहित दो विकेट गिरे और जीत से एक रन दूर रह गई न्यूजीलैंड। (ind vs nz super over)

ये भी पढ़े-UP:खतरनाक कोरोना वायरस के यूपी पहुंचने की आशंका..!

इसके बाद सुपर ओवर खेलने उतरी न्यूजीलैंड ने भारत को कुल 13 रन बनाए और भारत को जीतने के लिए निर्धारित 6 गेंदों में 14 रन बनाने थे।पिछले मैच के हीरो रहे रोहित शर्मा इस मैच में नहीं खेल रहे थे।जिसके चलते शुरुआत में यह 14 रनों का लक्ष्य भी भारी लग रहा था लेक़िन भारत की तरफ से पारी की शुरुआत करने उतरे के एल राहुल टिम साउथी की पहली ही गेंद में छक्का जड़ दिया इसके बाद दूसरी गेंद में चौका तीसरी गेंद में राहुल कैच आउट हो गए लेक़िन स्ट्राइक में कोहली पहुँच गए थे।उन्होंने चौथी गेंद में सिंगल लिया और पांचवी गेंद में चौका जड़ भारत को लगातार दूसरी सुपर ओवर जीत दिला दी।

Tags:

Related Posts

Latest News

Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका
दिल्ली के दक्षिणी इलाके सत्य निकेतन में रविवार को बारिश के बीच एक बड़ा हादसा हो गया, यहां पांच मंजिला...
Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या
Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त
UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में 6 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़-वज्रपात की आशंका पर सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश
Fatehpur News: सामाजिक सेवा के लिए डॉ. अनुराग श्रीवास्तव सम्मानित, राज्यपाल ने दिया उत्कृष्ट सेवा सम्मान
Fatehpur News: 3 सितंबर के स्वदेशी व्यापारी कुंभ को सफल बनाने में जुटा व्यापार मंडल, बन रही है भ्रष्ट अधिकारियों की सूची

Follow Us