Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Dhanteras औऱ Diwali 2022 की डेट को लेकर संशय जानें क्या कहते हैं जानकार

Dhanteras औऱ Diwali 2022 की डेट को लेकर संशय जानें क्या कहते हैं जानकार
Dhanteras औऱ Diwali 2022 की डेट

दीपावली पर पांच दिनों तक चलने वाले दीपोत्सव की शुरुआत धनतेरस के दिन से हो जाती है. लेकिन इस साल धनतेरस, दिवाली की तारीख़ को लेकर बड़ा संशय बना हुआ है.आइए जानते हैं क्या कहते हैं जानकार. Dhanteras 2022 Kab Hai Diwali 2022 Date

Dhanteras Diwali 2022 : दीपावली पर्व को लेकर लोगों की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं. दीवाली पर पांच दिनों तक त्योहार की धूम रहती है. अलग अलग पांच दिन अलग अलग त्योहार मनाए जाते हैं इन पांच दिनों को दीपोत्सव कहा जाता है. इसकी शुरुआत दीपावली से दो दिन पहले धनतेरस के दिन से हो जाती है. लेकिन इस बार धनतेरस की तिथि को लेकर बड़ा संशय बना हुआ है. क्योंकि धनतेरस ( Dhanteras 2022 Kab Hai ) के अगले दिन ही दीपावली का त्योहार मनाया जाएगा.

धनतेरस दीवाली किस तारीख़ को मनाएं..

इस बार 24 अक्टूबर और 25 अक्टूबर दोनों दिन ही अमावस्या तिथि पड़ रही है.दीपावली अमावस्या को मनाई जाती है लेकिन 25 अक्टूबर को अमावस्या तिथि प्रदोष काल से पहले ही समाप्त हो रही है. वहीं 24 अक्टूबर को प्रदोष काल में अमावस्या तिथि होगी. उस दिन निशित काल में भी अमावस्या तिथि रहेगी. इसलिए 24 अक्टूबर को ही पूरे देश में दीवाली मनाई जाएगी. 

धनतेरस का पर्व 22 अक्टूबर को ही मनाया जाएगा. ज्योतिष के जानकार बताते हैं कि धनतेरस का पर्व भी दिवाली की तरह सायंकालीन औऱ रात्रिकालीन पर्व है. त्रयोदशी तिथि 22 अक्टूबर को शाम 4:19 मिनिट से प्रारंभ होकर अगले दिन 23 अक्टूबर को शाम 4:50 मिनिट पर समाप्त होगी. उसके बाद चौदस तिथि प्रारंभ हो जाएगी. शाम को त्रयोदशी तिथि होने से धनतेरस का पर्व 22 अक्टूबर को ही मनाया जाएगा.

Read More: पुत्रदा एकादशी 2026: संतान सुख के लिए क्यों खास है यह व्रत? जानिए पौराणिक कथा और महत्व

25 अक्टूबर, मंगलवार को अमावस्या शाम 4 बजकर 19 मिनट तक रहेगी. इस लिए इस धनतेरस 22 अक्टूबर को औऱ दिवाली 24 अक्टूबर को मनाई जाएगी.

Read More: Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त

धनतेरस पर होती है जमकर खरीददारी..

Read More: Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

धनतेरस पर लोग जमकर खरीददारी करते हैं, बाजारों में अच्छी खासी रौनक रहती है, लोग सोना, चांदी, वाहन, नए कपड़े, बर्तन आदि की शॉपिंग करते हैं. इस दिन दीवाली पर पूजा के लिए लोग गणेश लक्ष्मी जी की मूर्ति भी खरीदते हैं.

Tags:

Latest News

Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में खागा कोतवाली क्षेत्र के प्रयागराज-कानपुर हाईवे पर शुक्रवार दोपहर भीषण सड़क हादसा हो गया....
Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग
Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ
Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री
Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर
आज का राशिफल 07 नवंबर 2026: दीपावली पर इन राशियों के जातक रहें सावधान, शनि देव की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम

Follow Us