Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Premanand Maharaj Motivational Quotes: दरवाजे पर आए भिखारी यदि पैसे की मांग करे तो क्या करें ! प्रेमानन्द महाराज ने दिया जवाब

Premanand Maharaj Motivational Quotes: दरवाजे पर आए भिखारी यदि पैसे की मांग करे तो क्या करें ! प्रेमानन्द महाराज ने दिया जवाब
प्रेमानन्द महाराज, image credit original source

मथुरा-वृंदावन वाले प्रेमानन्द महाराज जी (Premanand Maharaj) के सकारात्मक सन्देश (Positive Message) लोगों के अंदर ऊर्जा का काम करते हैं. मन में कोई भी सवाल क्यों न हो उनसे पूछने पर उसका जवाब बड़े ही सरलता व सहजता से मिल जाता है. एक ऐसा ही सवाल किया गया कि दरवाजे पर भिखारी आये (Beggar Comes) और पैसे की मांग (Demand Money) करे तो क्या करना चाहिए. जिसपर महाराज जी ने जवाब दिया है.

प्रेमानन्द महाराज के मोटिवेशनल सन्देश

प्रेमानन्द महाराज (Premanand Maharaj) के सत्संगों और मोटिवेशनल संदेशों (Motivational Messages) को सुनने के लिये उनके फॉलोअर्स की संख्या लाखों में है. उनके मथुरा-वृंदावन स्थित आश्रम में भक्तों का जमावड़ा लगता रहता है. फिल्मस्टार, क्रिकेटर और राजनेता जैसे लोग भी उनके दर्शन व उनसे मार्गदर्शन लेते हैं.

प्रेमानन्द महाराज जब भी सत्संग में होते है तो उनके हर एक शब्द को गम्भीरता से सुनना चाहिए, क्योंकि हो सकता है उस सत्संग का अभिप्राय आपके जीवन से जुड़ा हो. कोई भी भक्त अपनी समस्या लेकर आता है मतलब उसके मन में कोई भी सवाल जो उसे परेशान करता हो वे निसंकोच पूछते है. जिसका महाराज जी जवाब बड़े ही सरलता से देते हैं. 

भिखारी पैसे मांगे तो क्या करें

एक सवाल किया गया कि भिखारी (Beggar) यदि पैसे मांगता है तो क्या करना चाहिए, जिस पर प्रेमानन्द महाराज (Premanand Maharaj) का कहना है कि पहले तो दरवाजे पर खड़े भिक्षुक को दुत्कारें नहीं उनसे विनम्रता से पेश आएं.

यदि आप पैसे नहीं दे सकते हैं तो उन्हें भोजन-पानी पूछ सकते हैं. यदि सामर्थ्य है तो पैसा दे सकते हैं. इस बात का ध्यान रहे कि उसकी अवहेलना न हो और न ही उसे भगाएं. यदि गलत बोलते हैं तो आपके दुष्कृत्य वहीं छूट जाएंगे. आपका पुण्य भी क्षीण हो सकता है. इसलिए भाषा मृदु वचन हो.

Read More: Gudiya Kab Hai 2026: नाग पंचमी पर उत्तर प्रदेश में क्यों पीटी जाती है गुड़िया? जानिए तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त

भोजन-पानी पूछ सकते हैं

आप भिक्षुक से पूछ सकते है वह क्या चाहता है, यदि आप सामर्थ्य है देने में तो दीजिए अन्यथा हाथ जोड़कर विनम्रता से कह दें कि हम यह करने में समर्थ नहीं है. आप कहीं और देख लीजिए, ये कह सकते हैं कि आपको खाना-पानी दे सकता हूँ. बस उसको दुत्कारें नहीं.

Read More: Baidyanath Dham Jyotirlinga: रोगों से मुक्ति दिलाने वाले बाबा बैद्यनाथ धाम का क्या है रावण से संबंध? जानिए ज्योतिर्लिंग की महिमा

मृदु वचन बोलें, प्रेमानन्द जी अक्सर लोगों के मन के हर सवालों के जवाब को बड़े ही सहजता और सरलता से देते हैं. राधा रानी को अपना इष्ट मानते है. वे एक ही नाम राधा-राधा जपते रहते हैं. और लोगों को भी राधा-राधा नाम जपने की सलाह देते हैं.

Read More: Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त

Latest News

Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
फतेहपुर के हसवा में कानपुर-प्रयागराज हाईवे किनारे करोड़ों की जमीन पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने भाजपा...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए

Follow Us