Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Yogi Modi Meeting : सीएम योगी ने दिल्ली में पीएम मोदी से की मुलाक़ात निकाय चुनाव औऱ कोरोना पर क्या हुई बात.!

Yogi Modi Meeting : सीएम योगी ने दिल्ली में पीएम मोदी से की मुलाक़ात निकाय चुनाव औऱ कोरोना पर क्या हुई बात.!
Yogi Modi Meeting

CM Yogi PM Modi Meeting In Delhi शनिवार को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ दिल्ली दौरे पर हैं, उन्होंने वहां सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की.इस मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया जा रहा है, लेकिन यूपी में होने वाले निकाय चुनाव को लेकर इस मुलाक़ात को महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

Yogi Modi Meeting : शनिवार को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिल्ली दौरे पर हैं. दिल्ली में सीएम योगी बीजेपी की कई महत्वपूर्ण बैठकों में शामिल हो रहें हैं. सबसे पहले सीएम ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की. मुलाकात की तस्वीर शेयर करते हुए सीएम ने ट्वीट किया कि- "राष्ट्र सेवा में सतत समर्पित आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी से आज नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।अपना बहुमूल्य समय प्रदान करने हेतु हृदयतल से आभार प्रधानमंत्री जी!."

कोरोना व निकाय चुनाव पर चर्चा..

देश में एक बार फिर कोरोना की आहट है.चीन में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं. इस बीच सीएम योगी और पीएम मोदी की ये मुलाकात अहम मानी जा रही है. कहा जा रहा है कि इस मुलाकात के दौरान कोरोना के हालातों पर भी चर्चा हुई है.इसके अलावा सीएम योगी ने पीएम मोदी को राज्य में चल रही विकास परियोजनाओं के बारे में भी बताया. 

इसके साथ ही यूपी में होने वाले नगर निकाय चुनाव पर भी सीएम ने मोदी से चर्चा की है. हालांकि अभी हाईकोर्ट ने चुनाव पर स्टे लगा रखा है. शनिवार को भी इस मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई चल रही है.

बता दें कि सीएम योगी की पीएम से ये मुलाकात उनके निवास में हुई.इस दौरान सीएम योगी ने पीएम को गुलदस्ता भी भेंट किया. 

Tags:

Related Posts

Latest News

UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव
उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 को लेकर...
Fatehpur News: अवैध संबंधों में की गई विवाहिता की हत्या! मुठभेड़ में पकड़ा गया हत्यारोपी, निर्वस्त्र मिला था महिला का शव
Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े
Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव
Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग

Follow Us