Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

राजनीति:नहीं मिली रैली की इजाज़त तो योगी ने फ़ोन से किया संबोधित.!

राजनीति:नहीं मिली रैली की इजाज़त तो योगी ने फ़ोन से किया संबोधित.!
फोन से जनता को संबोधित करते योगी

पश्चिम बंगाल में आयोजित एक रैली में उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ को पहुंचना था पर मौजूदा ममता सरकार ने योगी को अनुमति नहीं दी..पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट..

लखनऊ: लोकसभा चुनाव को देखते हुए सारी राजनैतिक पार्टियों के कद्दावर नेता देश भर में रैली या विभिन्न कार्यक्रमों की ज़रिए जनता से जुड़ने की कोसिस कर रहें हैं।इसी तरह की भाजपा द्वारा पश्चिम बंगाल के बालुरघाट में एक रैली का आयोजन होना था जिसमें यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ आने वाले थे। पर एन वक्त पर पश्चिम बंगाल की ममता सरकार ने योगी को रैली की अनुमति नहीं दी।
जिसके बाद योगी ने रैली को फ़ोन के जरिए संबोधित किया।

उन्होंने अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए कहा कि ममता सरकार और तृणमूल कांग्रेस लोकतंत्र विरोधी है साथ ही कहा कि ऐसी लोकतंत्र विरोधी पार्टी व सरकार के खिलाफ लोगों को एकजुट होकर लड़ने की जरूरत है।

सीएम ने कहा, 'जनता विरोधी, जनतंत्र विरोधी, अराजकता को बढ़ावा देने वाली और राष्ट्रीय सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले तत्वों को बढ़ावा देने वाली सरकार बीजेपी से घबरा गई है। इसीलिए पहले बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की रथ यात्रा को रोका और अब मुझे रोक रहे हैं। लोकतंत्र में आपसी मतभेद हो सकते हैं लेकिन आवाज को कैसे दबाया जाता है और कैसे सरेआम चुनाव लड़ने वाले विरोधी दल के कार्यकर्ताओं को कैसे बंधक बनाया जाता है, निर्मम हत्या की जाती है, यह तांडव टीएमसी सरकार में पश्चिम बंगाल में लगातार दिख रहा है।'

उन्होंने कहा कि बंगाल में जो चल रहा है, उसे किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने आगे के कार्यक्रमों में शामिल होने का वादा भी किया और साथ ही टीएमसी सरकार के खिलाफ सड़कों पर लड़ाई बढ़ाने का वादा किया। उन्होंने शारदीय नवरात्र में दुर्गा मां की पूजा को रोकने का आरोप लगाते हुए कहा कि कोलकाता हाई कोर्ट को भी सरकार को कठघरे में खड़ा करना पड़ा क्योंकि सरकार जनभावनाओं का निरादर कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार जनभावनओं को दबा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य का प्रशासनिक तबका टीएमसी के कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहा है।

Read More: Rahul Gandhi Detained: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर पीएम आवास पर धरना ! राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश यादव हिरासत में

योगी ने कहा कि बंगाल में बीजेपी पहले से बहुत ज्यादा मजबूत हुई है और हम आने वाले समय मे बंगाल में अपनी सरकार भी बनाएंगे।उन्होंने आगे कहा कि हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने टीएमसी के गुंडों से डटकर सामना किया।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
फतेहपुर के थरियांव थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह थाने से करीब 100 मीटर दूर एक युवक का संदिग्ध अवस्था में...
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर
UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष
आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल
Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं

Follow Us