Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फ़तेहपुर:कलेक्ट्रेट का घेराव कर सपाइयों ने लगाए योगी मुर्दाबाद के नारे..!

फ़तेहपुर:कलेक्ट्रेट का घेराव कर सपाइयों ने लगाए योगी मुर्दाबाद के नारे..!
सपा कार्यकर्ताओं को रोकते पुलिस कर्मी

प्रयागराज जा रहे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को लखनऊ एयरपोर्ट में रोके जाने के विरोध में जिले के सपाइयों में ख़ासा रोष दिखा..पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट।

फतेहपुर: मंगलवार सुबह सूबे की सियासत में आचनक गर्माहट आ गई,मामला था सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का लखनऊ एयरपोर्ट पर रोका जाना।गौरतलब है कि मंगलवार सुबह प्रयागराज जा रहे सपा के राष्टीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को लखनऊ एयरपोर्ट में पुलिस द्वारा रोक लिया गया और उन्हें प्रशासन द्वारा प्रयागराज जाने की अनुमति नहीं दी गई।फ़िर क्या था ये ख़बर जैसे ही मीडिया की सुर्खियां बना वैसे ही पूरे प्रदेश भर में सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की योगी सरकार के खिलाफ सड़को पर उतरकर अपना विरोध प्रदर्शन ज़ाहिर किया।

जिले के सपाइयों ने भी प्रदेस सरकार के खिलाफ सड़को पर उतर प्रदर्शन कर कलक्ट्रेट का घेराव कर दिया। शहर के शादीपुर इलाके में स्थित पार्टी कार्यालय से जुलूस लेकर कलेक्ट्रेट पहुँचे सपाइयों ने इस दौरान योगी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

अखिलेश यादव को लखनऊ एयरपोर्ट पर रोके जाने से नाराज प्रदर्शनकारी सपाइयों का कहना था कि जनता का विश्वास खो चुकी योगी की  अलोकतांत्रिक सरकार दमनकारी नीति अपना रही है जिसका सपा कार्यकर्ताओ द्वारा हर कीमत पर विरोध किया जाएगा।साथ ही सपाइयों ने कहा कि सरकार के इस तानाशाहीपूर्ण रैवये को जनता आने वाले लोकसभा चुनाव में मुहंतोड़ जवाब देगी।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत
फतेहपुर में परिवार के साथ रहने के लिए यूपी पुलिस में सब-इंस्पेक्टर की नौकरी छोड़कर बैंक में कैशियर बने अविनाश...
Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद

Follow Us