
राजनीति:बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह का शर्मनाक बयान..'सपना को अपना बना ले राहुल!'
On
सपना चौधरी के कांग्रेस में शामिल होने के साथ ही भाजपा समर्थकों द्वारा उनके पेशे को लेकर शर्मनाक बयानबाजी जारी है... हद तो तब हो गई जब एक भाजपा विधायक भी इस जमात में शामिल हो गया..पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट।
बलिया से बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहा है,एक बार फ़िर उसने सोनिया गांधी के साथ-साथ सपना के पेशे को लेकर बयान दिया है।भाजपा विधायक के इस बयान की पूरे देश में निंदा हो रही है।

विधायक ने यहां तक कि कहा कि जो काम सपना यहाँ कर रही हैं वही काम सोनिया इटली में करती थीं।विधायक ने आगे कहा कि राहुल अपने पिता की परिपाटी को आगे बढ़ा रहे हैं जैसे उनके पिता सोनिया गांधी को इटली से ले आए थे उसी तरह राहुल भी सपना को अपना बना ले।राहुल गांधी पर तंज कसते हुए विधायक ने कहा कि राहुल को अब नेताओ पर भरोसा नहीं रहा इस लिए वो नर्तकी को राजनीति में लेकर आए हैं।

Tags:
Latest News
05 Mar 2026 20:37:43
फतेहपुर के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र में राहगीरों से अभद्रता की शिकायत पर पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर...
