Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

यूपी:इस सीट पर बसपा प्रत्यासी ने छोड़ा चुनावी मैदान..हैरत में पार्टी!

यूपी:इस सीट पर बसपा प्रत्यासी ने छोड़ा चुनावी मैदान..हैरत में पार्टी!
फोटो-साभार फेसबुक

आगरा की फतेहपुर सीकरी से बसपा की प्रत्यासी घोषित पूर्व सांसद सीमा उपाध्याय ने अचानक चुनाव न लड़ने का फैसला लिया है..पढ़े युगांतर प्रवाह की एक रिपोर्ट।

आगरा: चुनावी तारीखों के ऐलान के साथ ही सभी पार्टियों के अंदर चुनावी हलचल तेज हो गई है। वर्षो से अपनी अपनी पार्टी में रहने वाले कई नेताओं ने अपने पार्टी से टिकट न मिलता देख पाला  बदलकर दूसरी पार्टियों से टिकट की जुगत में जुट गए हैं।

लेक़िन आगरा की फतेहपुर सीकरी सीट से बसपा की पूर्व सांसद व वर्तमान में सीकरी सीट से बसपा के खाते से गठबंधन की उम्मीदवार सीमा उपाध्याय ने चुनाव न लड़ने का फैसला किया है।उनके इस फैसले से बसपा हाईकमान में हड़कंप मचा हुआ है। हालांकि बसपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सेक्टर प्रभारी सुनील कुमार चित्तौड़ ने कहा कि पूर्व सांसद सीमा उपाध्याय ने पार्टी अध्यक्ष के सामने कुछ समस्याएं रखी थीं। इस पर उन्हें चुनाव न लड़ने को कहा गया है। पार्टी जल्द ही नए प्रत्याशी के नाम का एलान कर देगी।

गौरतलब है कि सीमा उपाध्याय साल 2009 में पहली बार सीकरी सीट से बसपा के टिकट पर लोकसभा का चुनाव जीत संसद पहुंची थी। साल 2014 के चुनाव में सीमा भाजपा के बाबूलाल चौधरी से चुनाव हार गई। बावजूद इसके बसपा सुप्रीमो मायावती ने उन्हें क़रीब 3 माह पहले लोकसभा प्रभारी बना सीकरी भेजा था।लेक़िन सीमा के अचानक सीकरी से सियासी मैदान छोड़ने से तरह तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है।हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट कर दिया है कि उन्होंने केवल चुनाव न लड़ने का निर्णय किया है इसके अलावा वह बसपा में रहकर पूर्व की भांति ही पार्टी के लिए काम करेंगीं।

Tags:

Related Posts

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us