Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP Chunav 2022 BJP News:स्वामी के इस्तीफ़े से बैकफुट में गई बीजेपी डैमेज कंट्रोल में जुटी एक्टिव हुए शाह

UP Chunav 2022 BJP News:स्वामी के इस्तीफ़े से बैकफुट में गई बीजेपी डैमेज कंट्रोल में जुटी एक्टिव हुए शाह
Swami Prasad Maurya फ़ाइल फ़ोटो

स्वामी प्रसाद मौर्य के बीजेपी छोड़ देने से पार्टी में खलबली मच गई है, उनके साथ तीन औऱ बीजेपी विधायकों ने भी इस्तीफा दे दिया.इस तरह से पिछले दो दिनों के भीतर 5 विधायक बीजेपी से अलग हुए हैं.जिसके बाद बीजेपी बैकफुट पर आ गई है.पार्टी में हुए इस डैमेज़ को कंट्रोल करने की कोशिशें शुरू हैं. UP Chunav 2022 Bjp news swami prasad maurya

UP Chunav 2022 BJP Latest News:उत्तर प्रदेश का विधानसभा चुनाव बड़ा ही रोचक हो चला है, सत्ताधारी भाजपा औऱ सपा के बीच सीधी टक्कर नज़र आ रही है.मुकाबला अब कांटे का हो चला है.लेकिन इन दिनों जिस तरह से बीजेपी छोड़कर जाने वाले नेताओं की लाइन लगी है उसने पार्टी की मुश्किलें बढ़ा दी गईं,ज्यादातर पार्टी छोड़ने वाले पिछड़े समाज से आने वाले नेता हैं.औऱ ख़ास बात यह भी है कि  वर्तमान में ये सब विधायक हैं. UP Latest News

सबसे बड़ा झटका स्वामी प्रसाद मौर्या का..

मंगलवार को योगी कैबिनेट में मंत्री रहे स्वामी प्रसाद मौर्य ने मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया,औऱ सरकार पर पिछड़ों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया.मंगलवार को ही कानपुर के बिल्हौर से भाजपा विधायक भगवती सागर,बांदा के तिंदवारी से भाजपा विधायक बृजेश प्रजापति औऱ शाहजहांपुर के तिलहर से भाजपा विधायक रोशन लाल ने भी इस्तीफ़ा दे दिया.इस्तीफ़े के बाद स्वामी की अखिलेश यादव से मुलाकात हुई.अखिलेश यादव की तरफ़ से ट्वीट कर स्वामी प्रसाद मौर्य का सपा में स्वागत किया गया. UP BJP News 2022 Election

स्वामी प्रसाद मौर्या यूपी में पिछड़े समाज के बड़े नेता माने जाते हैं, उनका असर कम से कम 50 सीटों पर है.स्वामी के अलग होने से दिल्ली तक खलबली मच गई.चर्चा है कि अमित शाह ने अलग हुए नेताओं को मना कर वापस पार्टी में लाने के लिए बीजेपी नेताओं से कहा है. डिप्टी सीएम केशव मौर्य,प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह औऱ संगठन महामंत्री सुनील बंसल को जिम्मेदारी दी गई है.कहा जा रहा है कि केशव अभी भी स्वामी प्रसाद को मनाने में जुटे हुए हैं.लेकिन स्वामी प्रसाद भाजपा पर हमलावर हैं. उन्होंने मंगलवार रात लखनऊ स्थित अपने आवास पर प्रेस कांफ्रेंस कर भाजपा पर जमकर हमला बोला.

Read More: पंकज चौधरी को प्रदेश और नितिन नबीन को राष्ट्रीय स्तर की जिम्मेदारी ! जानिए दोनों नेताओं की कुल संपत्ति कितनी है

Tags:

Latest News

Fatehpur News: शाबास कानून के रखवाले ! फतेहपुर में चौराहे पर भिड़े सिपाही, कानून खुद ही हुआ घायल Fatehpur News: शाबास कानून के रखवाले ! फतेहपुर में चौराहे पर भिड़े सिपाही, कानून खुद ही हुआ घायल
फतेहपुर के राधानगर थाने में कानून की रखवाली करने वाले दो सिपाही ही आपस में भिड़ गए. जयरामनगर चौराहे पर...
Fatehpur Diversion News: महाशिवरात्रि को लेकर सतर्क हुआ प्रशासन ! इस तारीख से बदल जाएगा रूट, संभल कर करें यात्रा
80 के दशक की देश की आवाज हुई शांत: दूरदर्शन की दिग्गज एंकर सरला माहेश्वरी का निधन, जानिए उनके बारे में
Fatehpur UPSRTC: अब होली से चालक परिचालक को मिलेगा अतिरिक्त मानदेय, जानिए कब से लागू होगा नया नियम
यूपी बजट 2026 में बड़ा सियासी दांव: बेटियों की शादी के लिए 1 लाख, युवाओं को 10 लाख रोजगार, किसानों पर रिकॉर्ड मेहरबानी
Fatehpur News: सावधान! छठी की खुशियां पल भर में मातम में बदलीं, बाल्टी में गिरकर डेढ़ साल के बच्चे की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर में वसूली के चलते दो सिपाही सस्पेंड ! हत्या में फंसाने को लेकर दी थी धमकी, एडीजी से हुई थी शिकायत

Follow Us