Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

राजनीति:गठबंधन का प्रत्याशी हुआ फ़रार,जारी हुआ गैर जमानती वारंट..जाने क्या रही वज़ह.!

राजनीति:गठबंधन का प्रत्याशी हुआ फ़रार,जारी हुआ गैर जमानती वारंट..जाने क्या रही वज़ह.!
फाइल फोटो-अतुल राय

लोकसभा चुनाव के सातवें चरण के लिए होने वाले मतदान को अब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं।ऐसे में अगर प्रत्याशी ही फ़रार हो जाए तो आख़िर जनता किसे वोट करेगी..पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट...

युगान्तर प्रवाह डेस्क: लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण का मतदान उन्नीस मई को है और अंतिम दौर में अगर प्रत्याशी ही फ़रार हो गए तो जनता वोट किसको करेगी। ऐसे में बिन दूल्हे की बारात वाली कहावत अक़्सर याद आती है।दरअसल यूपी के  मऊ जिले के घोषी लोकसभा क्षेत्र से गठबंधन उम्मीदवार अतुल राय के ऊपर दुष्कर्म का आरोप है।अतुल ने गिरफ्तारी से बचने के लिए हाइकोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया लेकिन कोर्ट ने जमानत याचिका ख़ारिज करते हुऐ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया है। जिसके बाद से सपा-बसपा के प्रत्याशी लगातार फ़रार चल रहे हैं।

आख़िर क्या था पूरा मामला जिसकी वज़ह से अतुल राय पर लगा दुष्कर्म का आरोप.?

जानकारी के मुताबिक वाराणसी की एक पूर्व छात्रा ने अतुल पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। युवती के अनुसार अतुल राय उसको अपने साथ अपनी पत्नी से मुलाक़ात कराने के लिए उसे अपने घर ले गया और वहीं पर उसने दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी जब पुलिस को हुई तो उन्होंने अतुल राय से पूछताछ की जिसपर राय ने इन बातों को झूठ और निराधार बताया लेकिन मामले की गम्भीरता को देखते हुए एक मई को पुलिस ने अतुल राय के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी।

यह भी पढ़े:आज ईवीएम में बंद हो गया देश के इन दिग्गजों का भाग्य.!

Read More: Rahul Gandhi Detained: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर पीएम आवास पर धरना ! राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश यादव हिरासत में

गिरफ्तारी से बचने के अतुल ने  कोर्ट की शरण ली लेकिन न्यायालय ने उनकी जमानत याचिका को ख़ारिज करते हुए गैर जमानती वारंट जारी कर दिया जिसके बाद से गठबंधन का प्रत्याशी लगातार फ़रार चल रहा है। वहीं गठबंधन अपनी जीत का दावा कर रहा है और अतुल के न होते हुए भी प्रचार-प्रसार कर रही है। अब देखने की बात यह होगी कि घोषी की जनता गठबंधन के इस प्रत्याशी पर भरोसा करके वोट करेगी या किसी अन्य पार्टी की तरह।

Tags:

Related Posts

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us