Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

राजनीति:'बसंती' ने खेतों में पहुंच काटी गेंहू की फसल..हेमा का प्रचार देख दंग हुए लोग!

राजनीति:'बसंती' ने खेतों में पहुंच काटी गेंहू की फसल..हेमा का प्रचार देख दंग हुए लोग!
खेतों में फसल काटती हेमा मालिनी

हेमामालिनी भाजपा के टिकट पर दूसरी बार मथुरा से चुनावी समर में कूदी है..रविवार को प्रचार के दौरान उन्होंने कुछ ऐसा किया कि सब दंग रह गए..पढ़े युगान्तर प्रवाह की यह रिपोर्ट।

मथुरा: इन दिनों यूपी के कुछ जगहों पर गेंहू के फसल की कटाई जोरों पर चल रही है।साथ ही चुनावी सीज़न के चलते नेता वोटरों को भी नए नए तरीकों से लुभाकर अपनी पक्ष में चुनाव की फ़सल काटना चाह रहे हैं।

ऐसा ही कुछ नज़ारा दिखा आज मथुरा में।मथुरा से भाजपा के टिकट पर दोबारा किस्मत आजमा रही बॉलीवुड की महशूर अभिनेत्री व सांसद हेमा मालिनी रविवार को अपने चुनावी क्षेत्र में गाँव गाँव जाकर लोगो से मिल रही थी जब वह गोवर्धन विधानसभा के क्षेत्र देवसेरस में पहुंची तो कुछ महिलाएं खेतों में गेंहू काट रही थी।हेमा मालिनी भी उनके बीच पहुंच गई और हंसिया लेकर गेहूं कटवाने लगी और गेंहू के बोझों को उठाया भी।बसंती के प्रचार का यह अंदाज देख वहाँ मौजूद उनके किसी समर्थक ने उनकी कुछ तस्वीरे ले ली और सोशल मीडिया में शेयर कर दिया फिर क्या था लोग अपने अपने तरीक़े से ड्रीम गर्ल के इस अवतार को देख कमेंट करने लगे किसी ने इसको चुनावी प्रचार का हथकंडा कहा तो कुछ लोगों ने सांसद के इस रूप को देखकर तारीफ भी की।

गौरतलब है कि मथुरा में 18 अप्रैल को वोट पड़ने हैं जिसके लिए सभी दावेदार जी जान से प्रचार प्रसार में जुटे हैं इस बार हेमा के सामने सपा बसपा और आरएलडी गठबंधन से आरएलडी कोटे से कुंवर नरेंद्र प्रताप चुनावी मैदान में है तो दूसरी तरफ़ कांग्रेस ने महेश पाठक को अपना उम्मीदवार बना मुकाबला त्रिकोणीय कर दिया है।आपको बता दे कि पिछली दफ़ा हेमा मालिनी ने भारी मतों के अंतर से आरएलडी नेता जयंत चौधरी को शिकस्त दी थी।

Read More: Rahul Gandhi Detained: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर पीएम आवास पर धरना ! राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश यादव हिरासत में

Tags:

Latest News

Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
फतेहपुर जिले की बिंदकी तहसील क्षेत्र के सौंरा गांव में तालाब की जमीन पर कथित अवैध कब्जे और निर्माण का...
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका
Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज

Follow Us