Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

राजनीति:चुनाव आयोग के प्रतिबंध के बाद योगी के मंदिर दौरों पर भड़की मायावती..कहा 'भाजपा अपनी मनमानी करने में तुली'।

राजनीति:चुनाव आयोग के प्रतिबंध के बाद योगी के मंदिर दौरों पर भड़की मायावती..कहा 'भाजपा अपनी मनमानी करने में तुली'।
फोटो साभार गूगल

चुनाव आयोग द्वारा 72 घण्टे के लिए चुनावी प्रचार करने से रोके गए योगी आदित्यनाथ मंदिरो में जाकर पूजा अर्चना कर रहे हैं..जिसके बाद मायावती भड़क उठी हैं..पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट।

लखनऊ: मायावती योगी के मंदिर दौरों से बेहद खफ़ा हैं।आज सुबह एक के बाद एक दो ट्वीट करते हुए मायावती ने चुनाव आयोग के ऊपर भाजपा को छूट देने का आरोप लगाया है। मायावती ने अपने आरोपों में सीधे तौर पर चुनाव आयोग को भाजपा से मिले होने का आरोप लगाया।

आज सुबह मायावती ने अपने पहले ट्वीट में लिखा कि चुनाव आयोग की पाबंदी का खुला उलंघन कर के यूपी के सीएम शहर-शहर व मंदिरों में जाकर चुनावी प्रचार कर रहे हैं साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि दलितों के घर जाकर बाहर का खाना मंगाकर खाते हैं और उसे मीडिया में प्रचारित करवा चुनावी लाभ लेने का गलती तरीक़े से प्रयास कर रहे हैं किंतु आयोग उनके ऊपर इतना मेहरबान क्यों है।

मायावती यहीं नही रुकी उन्होंने एक और ट्वीट कर चुनाव आयोग की निष्ठा पर सवाल खड़ा करते हुए लिखा कि अगर ऐसा ही भेदभाव व बीजेपी नेताओं के प्रति चुनाव आयोग की मेहरबानी जारी रहेगी तो फिर चुनाव का स्वंत्रत व निष्पक्ष होना असंभव है।उन्होंने आगे यह भी लिखा कि बीजेपी नेतृत्व आज भी वैसी ही मनमानी करने में तुला हुआ है जैसा वो अब तक करता आया है।

Read More: Rahul Gandhi Detained: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर पीएम आवास पर धरना ! राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश यादव हिरासत में

गौरतलब है चुनावी भाषणों के दौरान आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में चुनाव आयोग ने योगी आदित्यनाथ व आज़म खान के ऊपर 72 घण्टे का तथा मेनका गांधी व मायावती के ऊपर 48 घण्टो का प्रतिबंध लगाया था। जिसके बाद योगी ने अयोध्या सहित यूपी के कई मंदिरों के दौरा किया।योगी भले ही चुनावी प्रचार न कर रहे हैं हो पर उनके दौरे की हो रही मीडिया कवरेज से भाजपा का चुनावी प्रचार तो हो ही रहा है।
Tags:

Related Posts

Latest News

आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
27 सितंबर 2026 रविवार का दिन भगवान श्री गणेश की कृपा से कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आया...
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर
UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष
आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल
Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग

Follow Us