Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

राजनीति:कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खून से ख़त लिखकर यह माँग की है.!

राजनीति:कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खून से ख़त लिखकर यह माँग की है.!
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खून से लिखा पत्र

राहुल गांधी की इस्तीफे की खबर के बीच कुछ पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें खून से ख़त लिखकर मांग की है कि....पूरी ख़बर जानने के लिए पढ़े युगान्तर प्रवाह की यह रिपोर्ट।

लखनऊ: लोकसभा चुनावों में मिली करारी हार के बाद से कांग्रेस के अंदर बीते कुछ दिनों में हलचल तेज हो गई हैं।एक ओर जहां कांग्रेस की कार्यसमिति की बैठक में राहुल गांधी ने अपने पद से इस्तीफ़े की पेशकश कर पहले ही पूरी काँग्रेस को हिला दिया था।

यह भी पढ़े:कौन हैं देश के सबसे ग़रीब सांसद..जो आज भी घास फूस की झोपड़ी में रहकर साइकिल से चलते हैं.!

हालांकि उनका इस्तीफा कांग्रेस की तरफ़ से नामंजूर करते हुए कहा गया है कि राहुल गांधी के पद छोड़ने से कांग्रेस और कमजोर हो जाएगी।और अभी राहुल गांधी के अध्यक्ष बने रहने की पार्टी को जरूरत भी है।लेक़िन इस बीच ऐसी खबरें लगातार आ रहीं हैं कि राहुल गांधी अध्यक्ष पद छोड़ने की जिद पर अड़े हुए हैं।राहुल का मानना है कि वह बिना पद के कांग्रेस की विचारधारा को ज्यादा प्रभावी तरीक़े से देश के कोने कोने तक पहुंचा सकते हैं।

राहुल गांधी के इस्तीफ़े की ख़बर से कांग्रेस के बड़े नेता और कार्यकर्ता अलग-अलग तरीके से राहुल गांधी को मनाने की कोशिश में जुटे हुए हैं।उन्हें मनाने के लिए बड़े नेता जहां लगातार उनसे मिल रहे हैं, तो वहीं कई कार्यकर्ता पूजा-पाठ के जरिए तो कुछ लोग पत्र लिखकर कह रहे हैं कि वह इस्तीफा न दें।

यह भी पढ़े:देश की सबसे खूबसूरत सांसद जिसे कहा जा रहा है..आख़िर कौन है वह.?

ऐसा ही कुछ नज़र आया है जौनपुर ज़िले में जहां के यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अपने खून से खत लिख कर राहुल गांधी से इस्तीफा न देने की गुजारिश की है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि जब से राहुल गांधी के इस्तीफा की बात सुनी है तभी से हमलोग परेशान हैं। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को कुल 52 सीटें मिली हैं।कई राज्यों में पार्टी का खाता भी नहीं खुला है।वहीं बीजेपी अकेले 303 सीटों पर जीत दर्ज की है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के आवास विकास में सुधा आई केयर सेंटर का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम की मुख्य...
Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला

Follow Us