Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:योगी के मंत्री ने दिया क़ानून व्यवस्था पर अजीबोगरीब बयान...जमकर हो रही किरकिरी..!

फतेहपुर:योगी के मंत्री ने दिया क़ानून व्यवस्था पर अजीबोगरीब बयान...जमकर हो रही किरकिरी..!
धुन्नी सिंह फ़ाइल फ़ोटो साभार फेसबुक

योगी कैबिनेट में राज्य मंत्री रणवेंद्र प्रताप उर्फ़ धुन्नी सिंह ने एक गैरजिम्मेदाराना बयान दे दिया है...क्या है पूरा मामला पढें युगान्तर प्रवाह की यह रिपोर्ट।

डेस्क:इस वक़्त पूरे देश में महिलाओं के प्रति बढ़ रहीं आपराधिक घटनाओं को लेकर गुस्सा है।हैदराबाद में महिला डॉक्टर के साथ हुई हैवानियत के बाद गुरुवार को यूपी के उन्नाव में एक रेप पीड़िता को जिंदा जला देने का मामला गर्माया हुआ है।विपक्ष लगातार महिला सुरक्षा के मुद्दे पर सरकार को घेर हुए हुए है।ऐसे में सरकार के ही एक मंत्री ने अजीबोगरीब बयान देकर विपक्ष को सरकार के ऊपर एक और हमला करने का मौक़ा दे दिया है।

ये भी पढ़े-यूपी:रेप को लेकर सख़्त हुए योगी..अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी..!

न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक गुरुवार को बाराबंकी पहुंचे रणवेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी सिंह ने कहा कि जब समाज है तो समाज में यह कह देना कि 100% क्राइम नहीं होगा, ये श्योरिटी तो मुझे नहीं लगता कि भगवान राम ने भी दे पाई हो।

Read More: Rahul Gandhi Detained: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर पीएम आवास पर धरना ! राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश यादव हिरासत में

आपको बता दे कि उन्नाव रेप मामले को लेकर योगी सरकार का बचाव करते हुए धुन्नी सिंह ने ये बातें कहीं। मंत्री ने कहा कि क्राइम हर सरकार में होता है, लेकिन हमारी सरकार में दोषियों के खिलाफ समय पर सख्त कार्रवाई हुई है।हमने उन्हें पकड़कर जेल पहुंचाया है।धुन्नी सिंह ने कहा कि समाज है तो 100% क्राइम ना होने की तो भगवान राम भी गारंटी नहीं ले सकते, लेकिन अगर कोई गुनाह हुआ है, तो दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी, यह तय है।

Tags:

Latest News

Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
फतेहपुर जिले की बिंदकी तहसील क्षेत्र के सौंरा गांव में तालाब की जमीन पर कथित अवैध कब्जे और निर्माण का...
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका
Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज

Follow Us