Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:जीत के बाद बोली साध्वी-'फतेहपुर की जनता ने मोदी के विश्वास को बनाए रखा'.!

फतेहपुर:जीत के बाद बोली साध्वी-'फतेहपुर की जनता ने मोदी के विश्वास को बनाए रखा'.!

फतेहपुर लोकसभा क्षेत्र से साध्वी निरंजन ज्योति ने दूसरी बार एक बड़ी जीत दर्ज की है..पढ़े उन्होंने अपनी जीत के बाद सबसे पहले युगान्तर प्रवाह से बातचीत करते हुए क्या कुछ कहा..

फतेहपुर: तमाम तरह की चर्चाएं पूरे लोकसभा चुनावों के दौरान ज़िले में चलती रहीं।पर आज जारी हुए चुनावी नतीजों ने एक बार फ़िर दिखा दिया कि अभी भी साध्वी और मोदी के ऊपर ज़िले की जनता का भरोसा बना हुआ है।ख़बर लिखे जाने तक साध्वी निरंजन ज्योति क़रीब दो लाख वोटों से अपने निकटम प्रतिद्वंद्वी गठबंधन उम्मीदवार सुखदेव प्रसाद वर्मा से आगे चल रहीं थीं।आपको बता दे कि अब तक करीब 9 लाख मतों की गिनती हो चुकी है।और गणना अब अपने अंतिम चरणों में है।

यह भी पढ़े:फतेहपुर-साध्वी की लगातार बढ़ रही लीड से..सुखदेव की चिंता बढ़ी..!विजयी बढ़त की ओर बढ़ी भाजपा प्रत्याशी.!

इस धमाकेदार जीत के बाद साध्वी निरंजन ज्योति ने युगान्तर प्रवाह से एक्सक्लुसिव बातचीत करते हुए कहा कि जिस तरह हमारे शीर्ष नेतृत्व ने फतेहपुर की जनता पर विश्वास जताते हुए मुझे दोबारा यहाँ से टिकट दिया।और जिले की जनता ने जिस तरह से इस भरोसे को बनाए रखा है उसके लिए मैं सभी का धन्यवाद देती हूं।उन्होंने कहा कि यह जीत विकास की जीत है।जिस तरह से पूरे देस में लोगों ने एक बार फिर मोदी पर भरोसा करते हुए उनको देश का प्रधानमंत्री बनाया है।इससे देश मे अब और भी तेज गति से विकास होगा।साध्वी ने विपक्षी दलों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि राहुल गांधी यदि मोदी को अपशब्द कहने के बजाए इतनी मेहनत अपनी पार्टी को बढ़ाने में लगाते तो आज कांग्रेस का यह हाल न होता।

यह भी पढ़े:फतेहपुर-भाजपा उम्मीदवार साध्वी निरंजन ज्योति ने बनाई बढ़त..गठबंधन उम्मीदवार पिछड़े..!

Read More: Rahul Gandhi Detained: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर पीएम आवास पर धरना ! राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश यादव हिरासत में

साध्वी ने सपा बसपा गठबंधन पर भी जवाब देते हुए कहा कि मोदी जी ने तो पहले ही इस गठबंधन को महामिलावटी व ठगबंधन कहा था क्योंकि यह गठबंधन सपा बसपा ने अपने अस्तित्व को बचाने के लिए किया था।लेक़िन पूरे यूपी में उनके गठबंधन की हवा निकल गई।साध्वी ने ईवीएम के मुद्दे पर जवाब देते हुए कहा कि यह विपक्षी दलों हार की वजह से हताशा व निराशा है।क्योंकि जब कांग्रेस तीन राज्यों में जीत गई तब ईवीएम सही थी।इसके पहले सपा और बसपा ने भी ईवीएम से हुए चुनावों के बाद यूपी में सरकार बनाई थी।तब ईवीएम सही थी।लेक़िन जब भाजपा जीत दर्ज करती है तो विपक्षी ईवीएम का रोना रोने लगते हैं।

Tags:

Related Posts

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us