Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

राजनीति:अखिलेश यादव की जनसभाओं को सपा ने ख़ुद रद्द करवाया..डीएम ने बताया पूरा मामला..!

राजनीति:अखिलेश यादव की जनसभाओं को सपा ने ख़ुद रद्द करवाया..डीएम ने बताया पूरा मामला..!
फोटो साभार गूगल

छठे चरण के चुनाव प्रचार के अंतिम दिन शुक्रवार को आजमगढ़ में होने वाली सपा प्रमुख अखिलेश यादव की चार जनसभाएं रद्द हो गई है.. जिसको लेकर अब जिला प्रशासन की ओर से प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई है..पढ़े युगान्तर प्रवाह की इस रिपोर्ट में पूरी ख़बर।

आजमगढ़: सपा प्रमुख अखिलेश यादव की रद्द हुई रैलियां अब चुनावी दौर के अंतिम पड़ाव में एक प्रमुख मुद्दा बनती जा रहीं हैं।जहां एक ओर सपा की ओर से रैलियों को रद्द करने के लिए जिला प्रशासन पर सत्ता पक्ष के दबाव के होने का आरोप लगाया जा रहा है।वहीं दूसरी ओर आजमगढ़ के जिलाधिकारी ने इन आरोपों को पूरी तरह से बेबुनियाद बताते हुए इस पूरे मामले पर एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की है।

यह भी पढ़े: आजमगढ़ में अखिलेश की आज होने वाली चार जनसभाएं निरस्त-सपा ने जिला प्रशासन पर लगाए आरोप.!

आजमगढ़ जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि प्रशासन ने न तो चुनाव खर्च के दरों में कोई बढ़त्तरी की है और न ही अखिलेश यादव की रैलियों को निरस्त किया है। सपा के द्वारा लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद है और अखिलेश यादव की शुक्रवार को होने वाली रैलियों को सपा ने खुद ही निरस्त कराया है।

जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने कहा कि आजमगढ़ में अखिलेश यादव की चारों जनसभाओं में से किसी भी जनसभा को डीएम या एसडीएम द्वारा निरस्त नहीं किया गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि अखिलेश यादव के मुख्य चुनाव अभिकर्ता राजबहादुर यादव ने गुरुवार को यह अवगत कराया कि आजमगढ़ की चार विधानसभा में प्रस्तावित अखिलेश यादव की रैली निरस्त कर दी गई हैं।ऐसे में शुक्रवार की जनसभाओं के लिए हेलीपैड के लिए हेलीकॉप्टर लैंडिंग के लिए ली गई अनुमति को तत्काल प्रभावित से निरस्त कर दिया जाए।

Read More: Rahul Gandhi Detained: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर पीएम आवास पर धरना ! राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश यादव हिरासत में

यह भी पढ़े:Video: केंद्रीयमंत्री अनुप्रिया पटेल का गाना सुन आप भी हो जाएंगे दंग बेहद ही सुरीला अंदाज़.!

आपको बता दे कि आजमगढ़ लोकसभा सीट से सपा प्रमुख अखिलेश यादव चुनाव लड़ रहे हैं।शुक्रवार को चुनाव प्रचार के आखरी दिन सपा मुखिया ज़िले की चार अलग अलग विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाओं के जरिये चुनाव प्रचार करने वाले थे।लेक़िन उनकी जनसभाएं ऐन वक्त पर रद्द हो गई जिसके बाद सपा की ओर से लगातार जिला प्रशासन पर रैलियों को रद्द करने के जिम्मेदार ठहराया जा रहा था।लेक़िन सपा द्वारा लगाए जा रहे इन आरोपों को जिलाधिकारी ने बेबुनियाद बताया है।

Tags:

Related Posts

Latest News

UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष
उत्तर प्रदेश में पुलिस थानों और पुलिस इकाइयों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए 18.41 करोड़ रुपये मंजूर किए...
आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल
Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल

Follow Us