Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP Election 2022:दूसरे चरण में भी पिछले चुनाव के मुकाबले कम हुई वोटिंग किसे मिलेगा फ़ायदा

UP Election 2022:दूसरे चरण में भी पिछले चुनाव के मुकाबले कम हुई वोटिंग किसे मिलेगा फ़ायदा
सांकेतिक फ़ोटो

सोमवार को दूसरे चरण का मतदान समाप्त हुआ.कुल 62.52 फ़ीसदी मतदान हुआ.जो कि पिछले विधानसभा चुनाव के मुकाबले कम है.2017 में दूसरे चरण में कुल 65.53 फ़ीसदी वोटिंग हुई थी. UP Election 2022 Voting Percentage

UP Election 2022:यूपी में विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण का मतदान सोमवार को हुआ. 62.52 फीसदी वोटिंग हुई. दूसरे चरण में 9 जिलों की 55 विधानसभा सीटों के लिए वोट डाले गए.UP Chunav 2022 Latest News

पिछले बार के मुकाबले कम हुई वोटिंग..

दूसरे चरण में पश्चिमी यूपी के मुस्लिम बेल्ट और रुहेलखंड इलाके की वोटिंग ट्रेंड को देखें तो पिछले चुनाव से तीन फीसदी वोटिंग कम हुई है. हालांकि, 2012 में इन 55 सीटों पर 65.17 फीसदी वोटिंग हुई थी. 2012 की तुलना में 2017 में वोटिंग में 0.36 फीसदी का इजाफा हुआ था. पिछले चुनावों में इन 55 सीटों का वोट प्रतिशत बढ़ने से बीजेपी को फायदा और विपक्षी दलों का नुकसान हुआ था.

2017 में इन 55 में से 38 सीटों पर बीजेपी के उम्मीदवारों को जीत मिली थी जबकि सपा को 15 और कांग्रेस को दो सीटें मिली थी. वहीं, 2012 के चुनाव में सपा को 40 सीटो पर जीत मिली थी जबकि बसपा को 8, भाजपा को 4 और कांग्रेस की 3 सीटें आई थीं. इस तरह से 2017 में बीजेपी को 34 सीटों का फायदा मिला था तो सपा को 25, कांग्रेस 1 और बसपा को 8 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा था.

किसे मिलेगा फ़ायदा..

पिछले चुनाव के आधार पर देखें तो वोटिंग का प्रतिशत कम होने से बीजेपी को नुकसान उठाना पड़ सकता है.क्योंकि 2017 के चुनाव में 2012 के मुकाबले ज्यादा वोटिंग हुई थी जिसका बम्फ़र फायदा भाजपा को मिला था.लेकिन 2022 में 2017 के मुकाबले 3 फ़ीसदी कम वोटिंग बीजेपी के लिए खतरे की घण्टी है.क्योंकि यह चरण उसके लिए पहले से चुनौतियों भरा था.और यदि भाजपा का कोर वोट बैंक वोटिंग करने कम गया है तो उसका सीधा नुकसान बीजेपी को उठाना पड़ेगा.

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में प्रेम प्रसंग में की गई हत्या ! पत्नी ने पति के साथ मिलकर प्रेमी को मार डाला, झाड़ियों में फेंका शव Fatehpur News: फतेहपुर में प्रेम प्रसंग में की गई हत्या ! पत्नी ने पति के साथ मिलकर प्रेमी को मार डाला, झाड़ियों में फेंका शव
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. हुसैनगंज...
आज का राशिफल 24 अक्टूबर 2026: इन राशियों के लिए बेहतर नहीं होगा आने वाला समय, शनि की पड़ रही है दृष्टि
Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद
Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा

Follow Us