Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

राजनीति:रामपुर में आज़म खान को टक्कर देने के लिए भाजपा में शामिल हुईं जया प्रदा!

राजनीति:रामपुर में आज़म खान को टक्कर देने के लिए भाजपा में शामिल हुईं जया प्रदा!
फोटो साभार गूगल

फ़िल्म अभिनेत्री औऱ लंबे समय से राजनीति में सक्रिय जया प्रदा ने भाजपा का दामन थाम लिया है.. वह लोकसभा का चुनाव लड़ेंगी या नहीं इसको लेकर सस्पेंस अभी भी बना हुआ है।

नई दिल्ली: लम्बा राजनीति अनुभव रखने वाली जया प्रदा ने मंगलवार को भाजपा के दिल्ली स्थित पार्टी कार्यालय में औपचारिक रूप से सदस्यता ले ली।लंबे समय तक समाजवादी पार्टी का हिस्सा रहीं फ़िल्म अभिनेत्री जया प्रदा को लेकर ये कयास पिछले कुछ दिनों से लगाए जा रहे थे कि वह जल्द ही भाजपा का दामन थामेंगी और उन्होंने औपचारिक रूप से मंगलवार को पार्टी की सदस्यता ले ली।

रामपुर से लड़ सकती हैं चुनाव...

भाजपा में शामिल होने के साथ ही ये अटकलें तेज हो गई हैं कि जया प्रदा शायद रामपुर सीट से सपा के कद्दावर नेता आज़म खान के खिलाफ चुनाव लड़कर कड़ी टक्कर देंगी।आपको बता दे कि जया प्रदा वर्ष 2004 और 2009 के लोकसभा चुनाव में रामपुर को सपा के टिकट पर फ़तह कर चुकी हैं और दोनों ही बार उन्होंने कांग्रेस की नूर बानो को शिकस्त दी थी।

अमर सिंह की बेहद करीबी माने जाने वाली जया प्रदा ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत सन 1994 में फ़िल्म अभिनेता से नेता बने आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन टी रामाराव की पार्टी तेलगु देशम पार्टी से की थी,इसके बाद वह कुछ सालों के लिए चंद्रा बाबू नायडु की पार्टी में भी रही पर ज्यादा दिन तक चंद्रा बाबू के साथ उनकी बन न पाई और 1999 में चंद्राबाबू को भी अलविदा कह समाजवादी का दामन थाम लिया और लंबे समय तक समाजवादी पार्टी में रहीं।पिछले कुछ सालों में जिस तरह से सपा के अंदर अखिलेश यादव हावी हुए और मुलायम व अमर सिंह को दरकिनार कर दिया गया तो जया प्रदा भी नए सियासी ठिकाने के साथ भाजपा में आ गई हैं।और अब ये क़यास लगाए जा रहे हैं कि वह रामपुर से चुनाव लड़ आज़म खान के लिए बड़ी मुश्किल पैदा कर सकती हैं।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us