Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

बजट 2019:किसानों को मोदी सरकार का तोहफा..हर साल खाते में आएंगे इतने रुपए..!

बजट 2019:किसानों को मोदी सरकार का तोहफा..हर साल खाते में आएंगे इतने रुपए..!
प्रतीकात्मक फोटो

लोकसभा चुनावों से पहले पेश हुए आख़री बजट में किसानों को मोदी सरकार ने बड़ा तोहफ़ा देते हुए हर साल खाते में रुपए भेजने की घोषणा की है.. पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट..

बजट2019: जैसा कि पहले से उम्मीद की जा रही थी कि मोदी सरकार अपने अंतिम बजट में किसानों के लिए कुछ न कुछ बड़ी घोषणा करेगी शुक्रवार को पेश हुए बजट में हुआ भी कुछ ऐसा ही जब कार्यवाहक वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने लोकसभा में आम बजट पेश किया।

लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार ने किसानों को बड़ा तोहफा देते हुए पीएम किसान योजना की घोषणा की है. इसके तहत छोटे किसानों के (2 हेक्टयर तक मालिकाना हक रखने वाले) खाते में हर साल 6 हजार रुपये देने का फैसला किया गया है. वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने अंतरिम बजट में इसकी घोषणा की. उन्होंने दावा किया कि इससे देश के 12 करोड़ किसानों को लाभ मिलेगा।

पीयूष गोयल ने कहा, ''लघु सीमांत किसान बिचौलियों के चंगुल में फंसे हैं. सरकार ने 'पीएम किसान सम्मान निधि' नाम की योजना को मंजूरी दी है, इसके तहत दो हेक्टेयर तक की जमीन वाले किसानों के सीधे खाते में 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद की जाएगी. इसके लिए 100% पैसे की व्यवस्था सरकार करेगी, 12 करोड़ किसानों को फायदा होगा, 1 दिसंबर 2018 से योजना लागू होगी।''

चूँकि किसानों की नाराजगी का सबसे बड़ा खामियाजा भाजपा सरकार हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में तीन बड़े राज्यों में हार से भुगत चुकी है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: अवैध संबंधों में की गई विवाहिता की हत्या! मुठभेड़ में पकड़ा गया हत्यारोपी, निर्वस्त्र मिला था महिला का शव Fatehpur News: अवैध संबंधों में की गई विवाहिता की हत्या! मुठभेड़ में पकड़ा गया हत्यारोपी, निर्वस्त्र मिला था महिला का शव
फतेहपुर के औंग थाना क्षेत्र में 40 वर्षीय विवाहिता की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी परसू को मुठभेड़...
Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े
Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव
Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग
Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ

Follow Us