Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Milind Deora Resign News: कौन हैं मिलिंद देवड़ा? जिन्होंने कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के शुरू होने से कुछ देर पहले ही दे दिया इस्तीफा

Milind Deora Resign News: कौन हैं मिलिंद देवड़ा? जिन्होंने कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के शुरू होने से कुछ देर पहले ही दे दिया इस्तीफा
कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा का इस्तीफा, फोटो साभार सोशल मीडिया

मिलिंद देवड़ा इस्तीफा

एक तरफ कांग्रेस अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) आज से शुरू करने जा रही है तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस के इस दिग्गज नेता (Veteran Leader Congress) ने कांग्रेस को तगड़ा झटका देते हुए पार्टी से इस्तीफा (Resign) दे दिया है. यह दिग्गज नेता मिलिंद देवड़ा (Milind Deora) हैं, जो लंबे अर्से से कांग्रेस दल का अहम हिस्सा थे. उनके इस्तीफा देने की वजह कहीं न कहीं इंडिया गठबंधन (India Alliance) में चल रहे घमासान भी बताया जा रहा है. फिलहाल देवड़ा अब महाराष्ट्र सरकार एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) वाली शिवसेना पार्टी में शामिल हो सकते हैं. मिलिंद ने सोशल मीडिया एक्स प्लेटफार्म पर लिखा कि आज मेरी राजनीतिक यात्रा के महत्वपूर्ण अध्याय का समापन हुआ.

कांग्रेस को बड़ा झटका इस दिग्गज नेता ने दिया इस्तीफा

कांग्रेस पार्टी को रविवार (Sunday) को एक बड़ा झटका लगा है. उनके एक दिग्गज नेता मिलिंद देवड़ा (Veteran Leader Milind Deora) ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा (Resign) दे दिया है. खास बात यह है कि आज कांग्रेस राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के नेतृत्व में मणिपुर (Manipur) से अपनी 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' शुरू करने जा रही है. तभी इस खबर ने पार्टी खेमे में हलचल पैदा कर दी है. फिलहाल माना जा रहा है कि मिलिंद एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) सरकार के साथ शामिल हो सकते हैं हालांकि एक दिन पहले उन्होंने इन अटकलों को खारिज कर दिया था.

कौन हैं मिलिंद देवड़ा (Who Is Milind Deora)?

मिलिंद देवड़ा (Milind Deora) कांग्रेस के दिवंगत नेता मुरली देवड़ा (Murli Deora) के पुत्र हैं. उन्हें राहुल गांधी का बेहद करीबी माना जाता रहा है. वर्ष 2004 में मुंबई दक्षिण से बीजेपी की जयंती बेन को हराकर देवड़ा ने चुनाव जीता था. 2009 में भी इसी सीट पर जीते. वर्ष 2011 मनमोहन सिंह सरकार के समय मिलिंद देवड़ा केंद्रीय संचार और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री भी बनाए गए. वर्ष 2012 में जहाज रानी राज्य मंत्री की बागडोर संभाली. मिलिंद देवड़ा का विवाह फ़िल्म डायरेक्टर मनमोहन शेट्टी की बेटी पूजा शेट्टी से हुआ है.

क्या इंडिया गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर थे खफ़ा?

सूत्रों की माने मिलिंद इंडिया गठबंधन (India Alliance) को लेकर कहीं ना कहीं पार्टी से खफा चल रहे थे. मुंबई दक्षिण (South Mumbai) सीट पर देवड़ा की खास रुचि है , शुरुआत से ही यहां लड़ते रहे है. इंडिया गठबंधन होने से उन्हें इस सीट पर खतरा मंडराने लगा था. जिसपर वे पार्टी के वरिष्ठ नेता से बात भी कर चुके हैं. जहां सीधा जवाब न मिलने पर शायद उन्होंने यह फैसला लिया है. फिलहाल आज राहुल गांधी अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू करने जा रहे है. आज के ही दिन मिलिंद देवड़ा ने इस्तीफा दे दिया यह पार्टी को कहीं ना कहीं तगड़ा झटका है.

55 साल पुराना रिश्ता खत्म कर दे दिया इस्तीफा 

कांग्रेस के साथ 55 साल पुराने रिश्ते का आज समापन हो गया. यह बात कांग्रेस के दिग्गज नेता मिलिंद देवड़ा ने अपने एक्स पर कही. आज मेरी राजनीतिक यात्रा के एक महत्वपूर्ण अध्याय का समापन हुआ. इंडियन नेशनल कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से मैंने अपना त्यागपत्र दे दिया है. पार्टी के साथ मेरे परिवार का 55 साल पुराना रिश्ता ख़त्म हुआ. मैं वर्षों से उनके अटूट समर्थन के लिए सभी नेताओं, सहकर्मियों और कार्यकर्ताओं का आभारी हूं."

Read More: Rahul Gandhi Detained: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर पीएम आवास पर धरना ! राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश यादव हिरासत में

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
फतेहपुर के महर्षि विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम...
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर

Follow Us