Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Govinda Joins Shiv Sena: फ़िल्म स्टार गोविंदा एकनाथ शिंदे शिवसेना पार्टी में हुए शामिल ! क्या लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

Govinda Joins Shiv Sena: फ़िल्म स्टार गोविंदा एकनाथ शिंदे शिवसेना पार्टी में हुए शामिल ! क्या लड़ेंगे लोकसभा चुनाव
एक्टर गोविंदा एकनाथ शिंदे शिवसेना में हुए शामिल, image credit original source

Govinda Eknath Shinde Shiv Sena

सुपरस्टार गोविन्दा (Govinda) जिन्होंने फ़िल्मी दुनिया में अपने अभिनय (Acting) से एक बड़ा ओहदा हासिल किया. वहीं अब गोविंदा ने राजनीति (Politics) में दोबारा कदम रख दिया है. गोविंदा ने मुंबई में आज महारष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे (Ekanath Shinde) की मौजूदगी में शिवसेना (Shivsena) एकनाथ शिन्दे पार्टी में शामिल हो गए. मुम्बई के उत्तर पश्चिम सीट से उनके लड़े जाने की संभावना जताई जा रही है.

गोविंदा ने दोबारा रखा राजनीति में कदम

एक्शन, कॉमेडी और बेहतर डान्सर के साथ फिल्मों में दमदार अभिनय करने वाले गोविंदा (Govinda) किसी नाम के मोहताज नहीं है. उनकी फिल्म देखने के बाद हंसी के ठहाके न लगे ऐसा हो नहीं सकता है. उनकी एक्टिंग की पूरी दुनिया मुरीद है.

आपको बताना चाहेंगे कि गोविंदा पूर्व में सांसद रह चुके हैं. राजनीति में उन्होंने वर्ष 2004 में कदम रखा, उस वक्त गोविंदा कांग्रेस में थे. उन्हें मुम्बई के उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया था. यहां उन्होंने 5 बार के सांसद राम नाईक को हराया था. अब फिर उन्होंने राजनीति में कदम रखा है.

actor-govinda-join-shivsena-eknath-shinde
गोविंदा हुए एक शिवसेना एकनाथ शिंदे पार्टी में शामिल, image credit original source

एकनाथ शिंदे शिवसेना पार्टी में हुए शामिल

सांसद बनने के बाद गोविंदा पर अपने संसदीय क्षेत्र में न जाने के आरोप लगे थे, वर्ष 2009 में गोविंदा ने राजनीति से पांव खीच लिए. फिल्मों में काम जारी रखा. फिर एक बार उन्होंने राजनीति में दूसरी दफा कदम रखा. गोविंदा आज महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे की शिवसेना पार्टी में शामिल हो गए. सीएम शिंदे ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई. उनके दोबारा राजनीति में कदम रखने के बाद कई चर्चाएं शुरू हो गयी हैं.

Govinda लड़ सकते है चुनाव?

दूसरी दफा गोविंदा के राजनीति में कदम रखने को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है. अब जब गोविंदा पार्टी में शामिल हो गए हैं, माना जा रहा कि गोविंदा शिवसेना के टिकट पर मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से मैदान में उतर सकते हैं. यदि ऐसा हुआ तो गोविंदा का मुकाबला उद्धव ठाकरे वाले गुट की शिवसेना के नेता अमोल कीर्तिकर से हो सकता है.

Read More: Rahul Gandhi Detained: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर पीएम आवास पर धरना ! राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश यादव हिरासत में

पार्टी में शामिल होने के बाद अभिनेता गोविंदा ने कहा कि मैं देखना चाहता हूं कि सौंदर्यीकरण, शहर के विकास व खासतौर पर कला के लिए क्या कर सकते हैं. गोविंदा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के कार्यो से प्रभावित हूँ. एकनाथ शिंदे के विकास कार्यो से भी बेहद प्रभावित हूँ. वही सीएम एकनाथ शिंदे ने गोविंदा का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि गोविंदा बिना किसी शर्त के पार्टी में शामिल हुए हैं.

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us