Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फर्रुखाबाद:सपा नेता ने कोरोना को लेकर सरकार की व्यवस्था औऱ जिला प्रशासन पर खड़े किए सवाल..!

फर्रुखाबाद:सपा नेता ने कोरोना को लेकर सरकार की व्यवस्था औऱ जिला प्रशासन पर खड़े किए सवाल..!
फर्रुखाबाद:सपा नेता नदीम अहमद फारुखी।

मंगलवार को ज़िले के निवर्तमान सपा जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुखी ने प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम सरकार व प्रशासन पर निशाना साधा..पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट।

फर्रूखाबाद:मंगलवार को ज़िले के वरिष्ठ सपा नेता व  निवर्तमान जिला अध्यक्ष ने  सरकार पर लॉकडाउन और कोरोना वायरस को लेकर जमकर निशाना साधा।साथ ही उनके निशाने पर पुलिस प्रशासन पर भी रहा।

ये भी पढ़े-फर्रुखाबाद:बग़ैर मास्क पहने घर से निकलने की सोच रहें हों तो सावधान हो जाएं..पुलिस ये कर रही है..!

उन्होंने कहा कि अगर लॉकडाउन से पहले एहतियात बरता गया होता तो शायद महामारी ना फैलती और ना ही बाजारों को बार-बार बंदी का दंश भोगना पड़ता।शमशाबाद नगर के मुहल्ला काजी टोला आवास पर समाजबादी पार्टी के निवर्तमान जिलाअध्यक्ष नदीम अहमद फारूखी ने पत्रकार वार्ता में बताया कि कोविड-19 के चलते देश में जिस तरह से लॉक डाउन घोषित किया गया था उसको लेकर सरकार की तैयारियां अधूरी थी। अप्रवासी लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा आवागमन के दौरान कई मजदूरों को रेलवे लाइन पर जान गंवानी पड़ी जो एक दुखद घटना थी।

ये भी पढ़े-फर्रुखाबाद:दिनदहाड़े घर से हुई लूटपाट..फायरिंग का भी आरोप..!

Read More: Rahul Gandhi Detained: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर पीएम आवास पर धरना ! राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश यादव हिरासत में

भुखमरी की समस्याओं से जूझते प्रवासी मजदूरों के हालात बेहद खराब हैं।इस दौरान सरकार की व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं रही।सपा नेता ने कहा कि समाजवादी पार्टी मुखिया अखिलेश यादव के निर्देश पर कार्यकर्ताओं द्वारा प्रवासी मजदूरों के हितों में जो भी सहयोग अपने स्तर से किया जा सकता था किया गया।

उन्होंने स्थानीय प्रशासन पर भी कोरोना वायरस के दौरान फ़ैली अव्यवस्था को लेकर गम्भीर आरोप लगाए।लॉकडाउन के दौरान दुकानदारों का हुआ पुलिसिया शोषण को लेकर भी निवर्तमान जिलाध्यक्ष सवाल खड़े किए।

फारूखी ने कहा नगर वासियों की आवाज को दबाया नहीं जा सकता उनकी आवाज उठाई जाएगी तथा प्रशासनिक अधिकारियों के सामने मुद्दे को रखकर समस्या के समाधान की मांग की जाएगी।

Tags:

Latest News

Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
फतेहपुर के हथगाम थाना क्षेत्र में सोमवार रात पुलिस और गोकशी के आरोपियों के बीच मुठभेड़ हो गई. पुलिस की...
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका
Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या
Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त
UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में 6 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़-वज्रपात की आशंका पर सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश

Follow Us