Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

दिल्ली:मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद केजरीवाल ने कही ये बातें..फ़्री को लेकर भी रखा पक्ष..!

दिल्ली:मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद केजरीवाल ने कही ये बातें..फ़्री को लेकर भी रखा पक्ष..!
अरविंद केजरीवाल।फ़ोटो साभार एएनआई

रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में तीसरी बार शपथ ली..पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट।

दिल्ली:रविवार को आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में तीसरी बार शपथ ली।अन्ना के आंदोलन से निकली आम आदमी पार्टी दिल्ली में मिल रहे लोगों के जनसमर्थन से काफ़ी खुश है।केजरीवाल के साथ ही 6 और लोगों ने मंत्री पद की शपथ ली।

ये भी पढ़े-UP:बेख़ौफ़ चोरों ने पार कर दी..कवि कुमार विश्वास की यह महंगी गाड़ी..पुलिस टीमें तलाश में जुटी..!

दिल्ली के रामलीला मैदान में हुए इस शपथ ग्रहण समारोह में दिल्ली की जनता का आभार व्यक्त करते हुए केजरीवाल ने काफ़ी देर तक भाषण दिया।

दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि "कुछ लोग कहते हैं की केजरीवाल सब कुछ फ्री दे रहा है। दुनिया के अंदर जितनी अनमोल चीजें होती हैं वो फ्री होती हैं, चाहे वो मां-बाप का बच्चे के लिए प्यार हो या श्रवण कुमार की अपने माता-पिता के लिए सेवा हो। मैं भी अपने दिल्लीवालों से सच्चा प्यार करता हूं, इसलिए ये प्यार भी फ्री है। "लानत है ऐसी सरकार पर, जो बच्चों से पढ़ाई का पैसा ले। लानत है मुझ पर, अगर मैं अपने लोगों के ईलाज, ऑपरेशन का पैसा लूं" "पांच साल मैंने किसी के साथ सौतेला व्यवहार नहीं किया। किसी भी काम के लिए मेरे पास आ जाना। देश में नई राजनीति की शुरुआत हुई है।

Read More: Rahul Gandhi Detained: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर पीएम आवास पर धरना ! राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश यादव हिरासत में

नई राजनीति का डंका पूरे देश में बज चुका है। मैं सभी के साथ मिलकर काम करना चाहता हूं।" "दिल्ली को कोई केजरीवाल, कोई नेता नहीं चलाता। दिल्ली को दिल्ली के टीचर, डॉक्टर, ऑटो, रिक्शेवाले, छात्र, बस ड्राइवर, रेहड़ी वाले, व्यापारी चलाते हैं। मुझे खुशी है कि हमारे साथ ये लोग चीफ गेस्ट के तौर पर आए हैं।" "चुनाव में विरोधियों ने हमारे बारे में जो कुछ बोला, हमने उन्हें माफ कर दिया। मैंने हर दल के लोगों के लिए काम किया है। दिल्ली के दो करोड़ लोग मेरा परिवार हैं। सबके साथ मिलकर दिल्ली को खूबसूरत बनाना है। सभी पार्टियों के साथ मिलकर काम करना है।" "दिल्लीवालों आपने इस चुनाव के अंदर एक नई राजनीति को जन्म दिया है। स्कूल, चौबीस घंटे बिजली, अच्छी सड़कों, महिलाओं की सुरक्षा, भ्रष्ट्रचार मुक्त, 21वीं सदी के भारत, मुफ्त बिजली, स्वास्थ्य की राजनीति को जन्म दिया है। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आशीर्वाद चाहता हूं।"

गौरतलब है कि दिल्ली में हुए विधानसभा चुनाव 2020 में आम आदमी पार्टी ने बम्फ़र जीत दर्ज की है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us