Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Arvind Kejriwal Press Conference: तिहाड़ से बाहर आने के बाद सीएम केजरीवाल का बीजेपी पर सीधा अटैक ! शिवराज-रमन और वसुंधरा के बाद अगला नम्बर...

अरविंद केजरीवाल, दिल्ली सीएम

Arvind Kejriwal

सुप्रीम कोर्ट (Supreme court) से मिली अंतरिम जमानत (Interim Bail) के बाद तिहाड़ जेल (Tihad Jail) से बाहर आये दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने परिवार संग हनुमान मंदिर पहुंचकर दर्शन (Visit Hanuman Temple) किये, चुनाव के बीच जेल से बाहर आने पर उन्होंने कहा कि ये बजरंगबली की कृपा है जो चमत्कार हुआ और आज मैं आपके बीच में हूँ. प्रेस वार्ता करते हुए केजरीवाल बीजेपी पर जमकर बरसे. ये तक कह डाला 4 जून को इनकी सरकार नहीं बन रही. बल्कि इंडिया गठबंधन आ रही है.

बजरंगबली की कृपा से आज बाहर हूँ

शराब घोटाले (Liquor Scam) से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को बेल मिलने के बाद वे तिहाड़ से बाहर आ गए. जहां उन्होंने शनिवार को कनॉट प्लेस पहुंचकर हनुमान मंदिर में दर्शन किये. फिर उन्होंने प्रेस वार्ता की.

प्रेस वार्ता करते हुए सीएम केजरीवाल शुरू से ही गरजने वाले सुर में दिखाई दिए और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. सबसे पहले केजरीवाल ने कहा कि आज मैं जेल से बाहर हूँ और जनता के बीच में हूँ यह सब बजरंगबली की कृपा है जो चमत्कार हुआ.

cm_kejriwal_taregeted_on_bjp
दिल्ली सीएम, अरविंद केजरीवाल

सीएम केजरीवाल जमकर बीजेपी पर गरजे

जेल से बाहर आने के बाद प्रेस वार्ता करते हुए सीएम केजरीवाल ने कहा कि मोदी जी अपने लिए वोट नहीं मांग रहे, वे अमित शाह के लिए वोट मांग रहे हैं. जो ये सोच रहे कि मोदी के नाम वोट दे रहे हैं वे ये समझ लें कि वे अमित शाह के नाम पर वोट दे रहे हैं. मोदी जी अगले 75 साल के हो रहे हैं. अब बताएं कि आपका पीएम कौन होगा.

इन्होंने जिस तरह शिवराज सिंह, वसुंधरा राजे और रमन सिंह, व खट्टर के साथ जो किया, यही नहीं वरिष्ठ नेता आडवाणी जी और मुरली मनोहर जोशी की राजनीति खत्म कर दी, ऐसे में अब अगला नम्बर योगी जी का है. ये योगी जी को भी निपटाएँगे. बीजेपी चुनाव जीती तो 2 माह में यूपी का सीएम बदल जायेगा.

Read More: Suvendu Adhikari CM Oath: ममता बनर्जी को हराने वाले शुभेंदु अधिकारी बने बंगाल के पहले बीजेपी मुख्यमंत्री, जानिए क्यों अब तक नहीं की शादी

4 जून को मोदी सरकार नहीं बन रही

यह जान लें कि बीजेपी जीती तो उद्धव, ममता भी जेल में होंगे. आम आदमी पार्टी को कुचलने में पीएम ने कसर नहीं छोड़ी. विपक्ष के कई नेताओं को जेल भेजा गया. यह लोकतंत्र को खत्म करना चाहते है. वन नेशन वन लीडर बनना चाहते हैं.

Read More: Rahul Gandhi Detained: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर पीएम आवास पर धरना ! राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश यादव हिरासत में

देश के बड़े भ्रष्टाचार बीजेपी में शामिल हैं. मुझे पद का मोह नहीं है तानाशाही के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा. मेरा खून का कतरा-कतरा देश के लिए है. मैं यह आकलन कर सकता हूँ कि 4 जून को मोदी सरकार नहीं बन रही है.

11 May 2024 By Vishal Shukla

Arvind Kejriwal Press Conference: तिहाड़ से बाहर आने के बाद सीएम केजरीवाल का बीजेपी पर सीधा अटैक ! शिवराज-रमन और वसुंधरा के बाद अगला नम्बर...

Arvind Kejriwal

बजरंगबली की कृपा से आज बाहर हूँ

शराब घोटाले (Liquor Scam) से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को बेल मिलने के बाद वे तिहाड़ से बाहर आ गए. जहां उन्होंने शनिवार को कनॉट प्लेस पहुंचकर हनुमान मंदिर में दर्शन किये. फिर उन्होंने प्रेस वार्ता की.

प्रेस वार्ता करते हुए सीएम केजरीवाल शुरू से ही गरजने वाले सुर में दिखाई दिए और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. सबसे पहले केजरीवाल ने कहा कि आज मैं जेल से बाहर हूँ और जनता के बीच में हूँ यह सब बजरंगबली की कृपा है जो चमत्कार हुआ.

cm_kejriwal_taregeted_on_bjp
दिल्ली सीएम, अरविंद केजरीवाल

सीएम केजरीवाल जमकर बीजेपी पर गरजे

जेल से बाहर आने के बाद प्रेस वार्ता करते हुए सीएम केजरीवाल ने कहा कि मोदी जी अपने लिए वोट नहीं मांग रहे, वे अमित शाह के लिए वोट मांग रहे हैं. जो ये सोच रहे कि मोदी के नाम वोट दे रहे हैं वे ये समझ लें कि वे अमित शाह के नाम पर वोट दे रहे हैं. मोदी जी अगले 75 साल के हो रहे हैं. अब बताएं कि आपका पीएम कौन होगा.

इन्होंने जिस तरह शिवराज सिंह, वसुंधरा राजे और रमन सिंह, व खट्टर के साथ जो किया, यही नहीं वरिष्ठ नेता आडवाणी जी और मुरली मनोहर जोशी की राजनीति खत्म कर दी, ऐसे में अब अगला नम्बर योगी जी का है. ये योगी जी को भी निपटाएँगे. बीजेपी चुनाव जीती तो 2 माह में यूपी का सीएम बदल जायेगा.

4 जून को मोदी सरकार नहीं बन रही

यह जान लें कि बीजेपी जीती तो उद्धव, ममता भी जेल में होंगे. आम आदमी पार्टी को कुचलने में पीएम ने कसर नहीं छोड़ी. विपक्ष के कई नेताओं को जेल भेजा गया. यह लोकतंत्र को खत्म करना चाहते है. वन नेशन वन लीडर बनना चाहते हैं.

देश के बड़े भ्रष्टाचार बीजेपी में शामिल हैं. मुझे पद का मोह नहीं है तानाशाही के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा. मेरा खून का कतरा-कतरा देश के लिए है. मैं यह आकलन कर सकता हूँ कि 4 जून को मोदी सरकार नहीं बन रही है.

Latest News

फतेहपुर में फायर सुरक्षा अभियान: गैस सिलेंडर में आग लगने पर क्या करें? लाइव डेमो से लोगों को किया गया जागरूक फतेहपुर में फायर सुरक्षा अभियान: गैस सिलेंडर में आग लगने पर क्या करें? लाइव डेमो से लोगों को किया गया जागरूक
फतेहपुर शहर के आवास विकास में शनिवार को फायर सुरक्षा जन-जागरूकता अभियान आयोजित किया गया. फायर ब्रिगेड टीम ने गैस...
गौशाला के नाम पर 32 करोड़ की ठगी: कई राज्यों से 178 शिकायतें, कानपुर पुलिस ने फतेहपुर से किया गिरफ्तार
Fatehpur News: चाचा-भतीजे की जोड़ी ने जमकर डाली डकैती ! सैफई बन गया था सिंडीकेट का अड्डा, नाच-गाने में खर्च हुआ विकास का पैसा
Dharmendra Pradhan Resigns: कॉकरोच के चक्रव्यूह में फंसे धर्मेंद्र प्रधान ! मंत्री पद से दिया इस्तीफा, साझा किया संदेश
NTA News: पेपर लीक विवाद के बीच बड़ा एक्शन, NTA के 47 अधिकारी बर्खास्त, परीक्षा प्रणाली में होंगे व्यापक सुधार
Fatehpur News: 11 महीने बाद पूरी तरह शुरू हुआ असनी-गेगासों गंगा पुल, भारी वाहनों की आवाजाही बहाल
Yogi Adityanath Fatehpur Visit: 25 जुलाई को फतेहपुर आएंगे सीएम योगी, करोड़ों की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास

Follow Us