Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Punjab News:सीएम भगवंत मान ने अपने ही स्वास्थ्य मंत्री को क्यों कर दिया बर्खास्त

Punjab News:सीएम भगवंत मान ने अपने ही स्वास्थ्य मंत्री को क्यों कर दिया बर्खास्त

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बड़ी कार्यवाही करते हुए अपने ही मंत्रिमंडल के स्वास्थ्य मंत्री को बर्खास्त कर दिया है.स्वास्थ्य मंत्री डॉ. विजय सिंगला पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं. Punjab Health Minister dr vijay singla Terminated

Punjab News:भ्रष्टाचार के विरुद्ध पंजाब सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति एक बार फिर देखने को मिली है.भ्रष्टाचार के आरोपों में सीएम भगवंत मान ने अपने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. विजय सिंगला को मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया है.

पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. विजय सिंगला के खिलाफ भ्रष्टाचार में लिप्त होने के पुख्ता सबूत मिले थे.इसके बाद भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने विजय सिंगला को गिरफ्तार कर लिया है.वहीं सूत्रों के अनुसार, आम आदमी पार्टी से भी सिंगला के निष्कासन की तैयारी की जा रही है.

जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला अधिकारियों से ठेके पर एक पर्सेंट कमीशन की मांग कर रहे थे. शिकायत मिलने पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उन्हें बर्खास्त कर दिया.देश के इतिहास में दूसरी बार एक मुख्यमंत्री ने सीधे अपने मंत्री पर कड़ी कार्रवाई की है। भगवंत मान ने कहा कि जनता ने बहुत उम्मीदों से आम आदमी पार्टी की सरकार बनाई है, उस उम्मीद पर खरा उतरना हमारा कर्तव्य है.एक प्रतिशत भ्रष्टाचार भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

उल्लेखनीय है कि डॉक्टर से मंत्री पद पर पहुंचे डॉ. विजय सिंगला करीब 10 वर्ष पहले ही आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे. और इस बार उन्हें मानसा विधानसभा से आप ने टिकट दिया था. डॉ. सिंगला ने मानसा से कांग्रेस के सिद्धू मूसेवाला को 60 हजार से अधिक वोटों से हराया था. मूसेवाला प्रसिद्ध पंजाबी गायक हैं.

Tags:

Related Posts

Latest News

आज का राशिफल 07 नवंबर 2026: दीपावली पर इन राशियों के जातक रहें सावधान, शनि देव की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम आज का राशिफल 07 नवंबर 2026: दीपावली पर इन राशियों के जातक रहें सावधान, शनि देव की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम
07 नवंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से कई राशियों के लिए खास रहने वाला है. दीपावली के शुभ अवसर...
Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया

Follow Us