Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

राजनीति:फडणवीस ने क्यों कहा जल्द मिलेगी स्थिर सरकार..अब भी भाजपा बना सकती है महाराष्ट्र में सरकार..?

राजनीति:फडणवीस ने क्यों कहा जल्द मिलेगी स्थिर सरकार..अब भी भाजपा बना सकती है महाराष्ट्र में सरकार..?
फ़ाइल फ़ोटो साभार गूगल

मंगलवार शाम से महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लागू हो गया है।लेक़िन अभी भी जहां एक ओर शिवसेना, एनसीपी औऱ कांग्रेस सरकार बनाने की जुगत में जुटे हुए हैं वहीं अब एक बार फ़िर से भाजपा ने भी सरकार बनाने की क़वायद फ़िर से शुरू कर दी है..पढ़े युगान्तर प्रवाह की Exclusive रिपोर्ट।

मुम्बई:महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर चल रही माथापच्ची के बीच मंगलवार शाम तक जब कोई भी राजनीतिक दल सरकार बनाने के लिए ज़रूरी बहुमत साबित नहीं पाए तो राज्यपाल ने गृह मंत्रालय को अपनी रिपोर्ट भेज राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की सिफारिश की जिसके बाद केंद्रीय कैबिनेट ने राष्ट्रपति को अपनी ओर से सिफारिश भेजी औऱ शाम होते होते राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लागू हो गया।

ये भी पढ़े-बड़ी खबर:महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन..कैबिनेट ने की सिफारिश.!

इसके बाद शिवसेना ने राष्ट्रपति शासन के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

जानकार बताते हैं कि फिलहाल राज्य की विधानसभा को स्थगित किया गया है।अभी भी दलों के पास बहुमत सिद्ध करने का समय है।फ़िलहाल शिवसेना कांग्रेस और एनसीपी की आपस मे सरकार बनाने को लेकर चल रही बातचीत अपने अंतिम दौर पर है।

Read More: Rahul Gandhi Detained: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर पीएम आवास पर धरना ! राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश यादव हिरासत में

राज्य में राष्ट्रपति शासन लगने के बाद कांग्रेस, शिवसेना और एनसीपी ने इसकी निंदा की है।और इन सबके लिए भाजपा को जिम्मेदार बताया है।

वहीं दूसरी ओर भाजपा भी एक बार फ़िर से सरकार बनाने की कवायद में जुट गई है।महाराष्ट्र में भाजपा के विधायक दल के नेता देवेंद्र फडणवीस ने राष्ट्रपति शासन लगने के बाद कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है।औऱ उन्होंने यह भी कहा कि जल्द ही प्रदेस में एक स्थिर सरकार बनेंगी।देवेंद्र के इस बयान के बाद से राजनीतिक गलियारों में एक बार फ़िर से चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us