Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

बिहार चुनाव रिजल्ट:आरजेडी का दावा 119 सीटों पर मिली है जीत, जारी की सूची..वोटों की गिनती में धांधली का आरोप.!

बिहार चुनाव रिजल्ट:आरजेडी का दावा 119 सीटों पर मिली है जीत, जारी की सूची..वोटों की गिनती में धांधली का आरोप.!
आरजेडी द्वारा ट्वीट की गई सूची।

बिहार चुनाव में वोटों की गिनती एकदम आख़री दौर में है..लेकिन इस बीच तेजस्वी यादव की पार्टी आरजेडी की तरफ़ से वोटों की गिनती में धांधली करने का गम्भीर आरोप भाजपा औऱ नीतीश सरकार पर लगाया है...पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

डेस्क:बिहार विधानसभा चुनावों में मंगलवार को वोटों की गिनती सुबह आठ बजे से शुरू हुई।शुरू से ही मुकाबला महागठबंधन और एनडीए के बीच कांटे का रहा है।कोरोना प्रोटोकॉल के चलते परिणाम आने में देरी हो रही है।रात 10 बजे तक क़रीब 90 प्रतिशत वोटों की गिनती का काम पूरा हो गया है।Bihar election result

इस बीच आरजेडी की तरफ़ से एक ट्वीट किया गया है जिसमें 119 प्रत्याशियों की सूची को ट्वीट करते हुए लिखा गया है कि-ये उन 119 सीटों की सूची है जहाँ गिनती संपूर्ण होने के बाद महागठबंधन के उम्मीदवार जीत चुके है। रिटर्निंग ऑफ़िसर ने उन्हें जीत की बधाई दी लेकिन अब सर्टिफ़िकेट नहीं दे रहे है कह रहे है कि आप हार गए है। ECI की वेबसाइट पर भी इन्हें जीता हुआ दिखाया गया। जनतंत्र में ऐसी लूट नहीं चलेगी।Bihar election rjd winning list

आगे लिखा गया है कि 119 सीट जीतने के बाद टीवी पर 109 दिखाया जा रहा है। नीतीश कुमार सभी अधिकारियों को फ़ोन कर धाँधली करवा रहे है। फ़ाइनल रिज़ल्ट आने और बधाई देने के बाद अब अधिकारी अचानक कह रहे है कि आप हार गए है।Tejasvi yadav

आरजेडी ने एक और ट्वीट करते हुए लिखा है कि नीतीश कुमार, सुशील मोदी इत्यादि मुख्यमंत्री  आवासीय कार्यालय में बैठ सभी जिलाधिकारियों पर दबाव बना सख़्त निर्देश जारी करवा रहे है कि महागठबंधन को कैसे भी 105-110 सीटों पर रोको।किसी भी परिस्थिति में हम जनमत की लूट नहीं होने देंगे।

Read More: Rahul Gandhi Detained: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर पीएम आवास पर धरना ! राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश यादव हिरासत में

कांग्रेस के रणदीप सुरजेवाला ने भी गिनती में धांधली का आरोप लगाते हुए दो ट्वीट किए हैं।सुरजेवाला ने लिखा है कि-अभी राजापाकर, वैशाली की कांग्रेस उम्मीदवार प्रतिमा कुमार दास ने बताया की काउंटिंग के बाद 1,720 वोट से जीत हो गई पर DM चुने जाने का सर्टिफ़िकेट देने से इनकार कर रहे हैं।ये न प्रजातंत्र की परिपाटी है और न ही क़ानूनी तौर से सही।चुनाव आयोग कहाँ है?

"सकरा विधान सभा कांग्रेस उम्मीदवार उमेश राम ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री व कांग्रेस चुनाव प्रभारी श्री सुबोध कांत सहाय को बताया कि वो 600 वोट से जीत गए थे पर उन्हें जबरन क़रीब 1,700 वोट से हार डिक्लेयर कर दिया। क्या यही प्रजातंत्र की कसौटी है?चुनाव आयोग संज्ञान क्यों नही ले रहा?"

Tags:

Latest News

UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए बड़ी राहत की खबर है. प्रदेश सरकार सेवानिवृत्त चिकित्सकों को 70 वर्ष की...
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका
Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या
Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त

Follow Us