Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP Election 2022 Apna Dal Candidate Third List:अपना दल ने उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की जय कुमार जैकी की जहानाबाद सीट का क्या हुआ जानें

अनुप्रिया पटेल के साथ डॉ रश्मि आर्य

अनुप्रिया पटेल वाले अपना दल (एस) ने शनिवार को अपने उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की.इस सूची में मात्र एक उम्मीदवार का नाम है. Apna Dal Candidate Third List 2022

UP Election 2022:अपना दल (एस) ने शनिवार को अपने उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी.इस सूची में मात्र एक उम्मीदवार के नाम का ऐलान किया गया है.जो बुंदेलखंड की मउरानीपुर (सुरक्षित) सीट से रश्मि आर्य का है. रश्मि आर्य हाल ही में सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुईं थीं.लेकिन यह सीट गठबंधन के तहत अपना दल (एस) के कोटे में चली गई थी.जिसके बाद रश्मि आर्य ने अनुप्रिया पटेल से मुलाकात कर अपना दल (एस) की सदस्यता ग्रहण की औऱ टिकट लाने में सफ़ल हो गईं.अब वह भाजपा अपना दल गठबंधन के उम्मीदवार के तौर पर मैदान में हैं. Apna Dal Candidate Name 2022

अब तक पांच सीटों पर घोषित हो चुके प्रत्याशी..

अपना दल (एस) ने अब तक पाँच सीटों अपने प्रत्याशियों की घोषणा की है.जिनमें रामपुर ज़िले की स्वार सीट से हैदर अली खान, घाटमपुर (सुरक्षित) से सरोज कुरील, कायमगंज फर्रुखाबाद (सुरक्षित) से डॉ सुरभि, नानापारा बहराइच से राम निवास वर्मा औऱ शनिवार को मउरानीपुर (सुरक्षित) सीट से रश्मि आर्य को इस तरह से अब तक कुल पाँच सीटों पर अपना दल (एस) प्रत्याशी घोषित कर चुकी है.

फतेहपुर की बिंदकी औऱ जहानाबाद सीट फंसी..

Read More: Rahul Gandhi Detained: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर पीएम आवास पर धरना ! राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश यादव हिरासत में

फतेहपुर की जहानाबाद औऱ बिंदकी सीट को लेकर अब तक संशय बरकरार है. भाजपा ने जिले की 6 में 4 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है. 2017 के चुनाव में जिले की जहानाबाद सीट अपना दल (एस) के खाते में चली गई थी. औऱ सपा छोड़कर अपना दल में शामिल होकर जय कुमार जैकी टिकट लाने में सफल हो गए थे.उन्होंने इस सीट पर जीत भी दर्ज की औऱ फिर अपना दल के कोटे से योगी सरकार में कारागार मंत्री भी बने.लेकिन इस बार उनके टिकट को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है.

बीजेपी सूत्रों की मानें तो जहानाबाद के साथ साथ बिंदकी सीट भी इसी गठबंधन में फंस गई है.दोनों जगह निषाद पार्टी औऱ अपना दल (एस) को लेकर कश्मकश चल रही है.वहीं बीजेपी भी बिंदकी सीट गठबंधन को देने से गुरेज़ कर रही है.हालांकि चौथे चरण के नामांकन शुरू हो गए हैं ऐसे में जल्द ही इन सीटों पर फैसला होने की उम्मीद है.

29 Jan 2022 By Shubham Mishra

Tags:

Latest News

Fatehpur News: जब फहमीदा ने पूछा- कहां गई योगी सरकार? दबंगों की धमकी से घर छोड़ने को मजबूर दंपति, पुलिस पर संरक्षण देने का आरोप Fatehpur News: जब फहमीदा ने पूछा- कहां गई योगी सरकार? दबंगों की धमकी से घर छोड़ने को मजबूर दंपति, पुलिस पर संरक्षण देने का आरोप
फतेहपुर में फहमीदा बानो ने पड़ोसियों पर मकान की दीवार और छत क्षतिग्रस्त करने, कब्जे की कोशिश, मारपीट और धमकी...
Fatehpur News: फतेहपुर में भाजपा नेता अवधेश मिश्रा पर करोड़ों की धोखाधड़ी के आरोप, डीएम से शिकायत
Uttar Pradesh: फतेहपुर मेडिकल कॉलेज में करोड़ों खर्च, फिर भी MRI और CT Scan नहीं ! असुविधाओं से जूझ रहे मरीज
Fatehpur News: व्यापारी कुंभ में फतेहपुर से जाएंगे 100 व्यापारी, 20 गाड़ियों से लखनऊ कूच की तैयारी, बैठक में बनी रणनीति
आज का राशिफल 09 अगस्त 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, जानें सभी 12 राशियों का दैनिक भाग्यफल
Unnao News: 28 साल पहले जिस बेटे की हो गई थी तेरहवीं, वह अचानक जिंदा घर लौटा, मां से मिल छलक पड़े आंसू
Baidyanath Dham Jyotirlinga: रोगों से मुक्ति दिलाने वाले बाबा बैद्यनाथ धाम का क्या है रावण से संबंध? जानिए ज्योतिर्लिंग की महिमा

Follow Us