Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Wi Won T 20 Series : 7 वर्ष बाद वेस्टइंडीज ने भारत से जीती टी-20 सीरीज,भारत की शर्मनाक हार,8 विकेट से जीती वेस्टइंडीज

Wi Won T 20 Series : 7 वर्ष बाद वेस्टइंडीज ने भारत से जीती टी-20 सीरीज,भारत की शर्मनाक हार,8 विकेट से जीती वेस्टइंडीज
वेस्टइंडीज ने जीती टी 20 सीरीज, फ़ोटो साभार सोशल मीडिया

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए पांचवे और अहम मुकाबले में वेस्टइंडीज ने भारत को 8 विकेट से हराकर सीरीज 3-2 से अपने नाम की.आख़िरी दफा विंडीज 2016 में भारत से सीरीज जीती थी.किंग और पूरन की शानदार पारियों की बदौलत भारतीय टीम को मैच में वापसी करने का मौका ही नहीं दिया.


हाईलाइट्स

  • 7 साल बाद भारत से जीती वेस्टइंडीज ने टी 20 सीरीज
  • अंतिम मुकाबले में भारत को बुरी तरह हराया, किंग और पूरन के आगे ढेर हुए गेंदबाज
  • सूर्य को छोड़कर बाकी बैटिंग भी हुई फ्लॉप, विंडीज ने 3-2 से जीती सीरीज

WestIndies beat india by 8 wickets to win : टेस्ट ,वनडे सीरीज वेस्टइंडीज से जीतने के बाद आखिरकार टी 20 सीरीज में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा. पिछले दो मैचों में जबरदस्त वापसी करने वाली टीम इंडिया ने अंतिम निर्णायक मुकाबले में बेहद खराब प्रदर्शन किया.बैटिंग के साथ बॉलिंग में भी खिलाड़ियों ने काफी निराश किया.आखिर कहाँ चूक हुई भारतीय टीम के साथ जो उसे हार का सामना करना पड़ा.

टॉस जीतकर टीम इंडिया ने पहले की बल्लेबाजी गिल,यशस्वी का नहीं चला बल्ला

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए अहम मुकाबले में वेस्टइंडीज ने भारत को 8 विकेट से पराजित कर दिया.वेस्टइंडीज ने ये मैच जीतकर 3-2 से सीरीज पर कब्जा किया.टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम के पिछले मैच के हीरो यशस्वी और गिल आज अहम मुकाबले में सस्ते में चलते बने.यशस्वी 5 और गिल 9 रन बनाकर होसैन का शिकार बने.

सूर्य और तिलक ने सम्भाला,बनाये 165 रन

सूर्यकुमार ने तिलक के साथ मिलकर कुछ बड़े शॉट जरूर लगाए. तिलक एक और शानदार पारी की ओर बढ़ रहे थे तभी 27 रन बनाकर चेज़ को अपना विकेट दे बैठे. फिर सैमसन ने एकबार निराश किया,हार्दिक भी 14 रन बनाकर आउट हो गए.पारी को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी सूर्य पर  आई तो सूर्य 61 रन के स्कोर पर आउट हो गए.इस तरह से भारतीय टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 165 रन बनाए.हालांकि स्कोर सम्मानजनक था,ऐसा नहीं था कि फाइट न किया जा सके.

किंग और पूरन ने छीन लिया भारत से मैच

166 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी विंडीज टीम का पहला विकेट मायर्स के रुप में जल्द गिर पड़ा. लेकिन उसके बाद दूसरे विकेट के लिए पूरन और किंग ने 107 रन की साझेदारी निभाते हुए टीम को मजबूत स्थिति पर ला दिया.पूरन 47 रन बनाकर तिलक को विकेट दे बैठे.किंग ने नाबाद 85 रन की पारी खेली ,होप भी 22 रन बनाकर नाबाद रहे.विनिंग शाट होप ने सिक्स मारकर वेस्टइंडीज को 8 विकेट से मैच में जीत दिलाई.

भारत के गेंदबाजों ने आज बेहद निराश किया.कोई भी प्रभाव छोड़ पाने में सफल नहीं रहा. भारत ने बेटिंग के दौरान गलतियां की जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा.शेफर्ड को शानदार गेंदबाजी की बदौलत उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच मिला.जबकि पूरन को प्लेयर ऑफ द सीरीज से नवाजा गया.

Related Posts

Latest News

UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम बदलने के आसार हैं. बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे संभावित चक्रवाती...
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट
आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2026: कुंभ राशि के लिए बेहतर होगा समय, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल
Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके
UP School Holiday: यूपी में 26 अक्टूबर को स्कूलों की छुट्टी, इस वजह से योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान
Fatehpur News: फतेहपुर में वर्चस्व की जंग में खूनी बवाल, 10 महिलाओं समेत 20 गिरफ्तार! अब जेल की खानी होगी हवा
आज का राशिफल 25 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, किसे मिलेगी खुशखबरी और किसे रहना होगा सावधान

Follow Us