Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

कौन हैं शुभेंदु अधिकारी जिनको भाजपा ने बनाया है ममता बनर्जी के खिलाफ उम्मीदवार

शुभेंदु अधिकारी।फ़ाइल फ़ोटो

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के लिए प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है, इस लिस्ट में एक नाम शुभेंदु अधिकारी का है जिन्हें भाजपा ने ममता बनर्जी के खिलाफ नंदीग्राम से टिकट दिया है.पढ़ें युगान्तर प्रवाह की रिपोर्ट.

डेस्क:पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनावों में पूरे देश की नज़र लगी है।इस बार के चुनाव में भाजपा ने ममता बनर्जी के खिलाफ पूरी ताकत झोंक रखी है।चुनाव की घोषणा होने के बाद पार्टियों द्वारा प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया जा रहा है।शनिवार को भाजपा ने भी अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है।हालांकि इस लिस्ट में बीजेपी ने अभी पहले औऱ दूसरे चरण के चुनाव के लिए ही उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है।Shubhendu adhikari

इस लिस्ट में एक नाम शुभेंदु अधिकारी का भी है जिनको बीजेपी ने नन्दीग्राम विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया है यहीं से शुभेंदु वर्तमान में विधायक भी हैं।यह सीट सबसे अधिक हाई प्रोफाइल है क्योंकि ममता बनर्जी भी यहीं से चुनावी मैदान में उतरी हैं।इस लिए यह मुकाबला काफ़ी दिलचस्प होता नज़र आ रहा है।

कौन है शुभेंदु अधिकारी..

शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी सरकार में नम्बर दो वाली स्थिति में थे उन्हें ममता बनर्जी के सबसे ख़ास सिपहसालार में एक माना जाता था लेकिन कुछ महीनों पहले ही अधिकारी ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस से बागी होकर भाजपा में शामिल हुए हैं।

Read More: UP Chunav 2027: क्या मायावती एक बार फिर लगाएंगी ब्राह्मणों पर दांव, 2007 दोहराने की है तैयारी, जानिए रणनीति

शुभेंदु अधिकारी को जनाधार वाले एक प्रभावशाली नेता के तौर पर जाना जाता है।शुभेंदु अधिकारी ने कांथी पीके कॉलेज से स्नातक किया और यहीं से राजनीतिक जीवन में कदम रखा था।वे 1989 में छात्र परिषद के प्रतिनिधि चुने गए। शुभेंदु 36 साल की उम्र में पहली बार 2006 में कांथी दक्षिण सीट से विधायक चुने गए।

Read More: Mahoba News: बीच सड़क जलशक्ति मंत्री और भाजपा विधायक में तीखा विवाद ! काफिला रोकने से मचा बवाल, अखिलेश ने ली चुटकी

इसके बाद वे इसी साल कांथी नगर पालिका के चेयरमैन भी बने। शुभेंदु 2009 और 2014 में तुमलुक लोकसभा सीट से जीतकर संसद पहुंचे।उन्होंने 2016 में नंदीग्राम विधानसभा सीट से जीत दर्ज की।जिसके बाद ममता ने उन्हें अपनी सरकार में मंत्री भी बनाया।

शुभेंदु अधिकारी ममता सरकार में परिवहन, जल संसाधन और विकास विभाग तथा सिंचाई एवं जलमार्ग विभाग मंत्री भी रहे। शुभेंदु पूर्वी मिदनापुर जिले के प्रभावशाली राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखते हैं।

शुभेंदु के पिता शिशिर अधिकारी तृणमूल कांग्रेस के संस्थापक सदस्यों में रहे। वे 1982 में कांग्रेस के टिकट पर कांथी दक्षिण सीट से विधायक भी रहे।शिशिर अधिकारी तुमलुक लोकसभा सीट से सांसद हैं। वे मनमोहन सिंह सरकार में ग्रामीण विकास राज्य मंत्री भी रहे। शुभेंदु के भाई दिव्येंदु अधिकारी कांथी लोकसभा सीट से सांसद हैं।

06 Mar 2021 By Shubham Mishra

कौन हैं शुभेंदु अधिकारी जिनको भाजपा ने बनाया है ममता बनर्जी के खिलाफ उम्मीदवार

डेस्क:पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनावों में पूरे देश की नज़र लगी है।इस बार के चुनाव में भाजपा ने ममता बनर्जी के खिलाफ पूरी ताकत झोंक रखी है।चुनाव की घोषणा होने के बाद पार्टियों द्वारा प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया जा रहा है।शनिवार को भाजपा ने भी अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है।हालांकि इस लिस्ट में बीजेपी ने अभी पहले औऱ दूसरे चरण के चुनाव के लिए ही उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है।Shubhendu adhikari

इस लिस्ट में एक नाम शुभेंदु अधिकारी का भी है जिनको बीजेपी ने नन्दीग्राम विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया है यहीं से शुभेंदु वर्तमान में विधायक भी हैं।यह सीट सबसे अधिक हाई प्रोफाइल है क्योंकि ममता बनर्जी भी यहीं से चुनावी मैदान में उतरी हैं।इस लिए यह मुकाबला काफ़ी दिलचस्प होता नज़र आ रहा है।

कौन है शुभेंदु अधिकारी..

शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी सरकार में नम्बर दो वाली स्थिति में थे उन्हें ममता बनर्जी के सबसे ख़ास सिपहसालार में एक माना जाता था लेकिन कुछ महीनों पहले ही अधिकारी ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस से बागी होकर भाजपा में शामिल हुए हैं।

शुभेंदु अधिकारी को जनाधार वाले एक प्रभावशाली नेता के तौर पर जाना जाता है।शुभेंदु अधिकारी ने कांथी पीके कॉलेज से स्नातक किया और यहीं से राजनीतिक जीवन में कदम रखा था।वे 1989 में छात्र परिषद के प्रतिनिधि चुने गए। शुभेंदु 36 साल की उम्र में पहली बार 2006 में कांथी दक्षिण सीट से विधायक चुने गए।

इसके बाद वे इसी साल कांथी नगर पालिका के चेयरमैन भी बने। शुभेंदु 2009 और 2014 में तुमलुक लोकसभा सीट से जीतकर संसद पहुंचे।उन्होंने 2016 में नंदीग्राम विधानसभा सीट से जीत दर्ज की।जिसके बाद ममता ने उन्हें अपनी सरकार में मंत्री भी बनाया।

शुभेंदु अधिकारी ममता सरकार में परिवहन, जल संसाधन और विकास विभाग तथा सिंचाई एवं जलमार्ग विभाग मंत्री भी रहे। शुभेंदु पूर्वी मिदनापुर जिले के प्रभावशाली राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखते हैं।

शुभेंदु के पिता शिशिर अधिकारी तृणमूल कांग्रेस के संस्थापक सदस्यों में रहे। वे 1982 में कांग्रेस के टिकट पर कांथी दक्षिण सीट से विधायक भी रहे।शिशिर अधिकारी तुमलुक लोकसभा सीट से सांसद हैं। वे मनमोहन सिंह सरकार में ग्रामीण विकास राज्य मंत्री भी रहे। शुभेंदु के भाई दिव्येंदु अधिकारी कांथी लोकसभा सीट से सांसद हैं।

Tags:

Related Posts

Latest News

आज का राशिफल 09 अप्रैल 2026: मेष से लेकर मीन राशि तक जानिए किसके चमकेंगे सितारे और किसे बरतनी होगी सावधानी आज का राशिफल 09 अप्रैल 2026: मेष से लेकर मीन राशि तक जानिए किसके चमकेंगे सितारे और किसे बरतनी होगी सावधानी
09 अप्रैल 2026 का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें लेकर आया है तो कुछ को सतर्क रहने की...
UP News: फतेहपुर की भाजपा जिला उपाध्यक्ष और पति पर ठगी का आरोप, बालू ठेका दिलाने के नाम पर 2.34 करोड़ हड़पे
Iran War News Live: ट्रंप का अल्टीमेटम, ईरान का इनकार, क्या आज खत्म हो जाएगी पूरी सभ्यता, परमाणु हमले की ओर बढ़ता अमेरिका
Fatehpur News: मुझे अपमानित करने के लिए बुलाया है क्या, ये मेरी विधानसभा है, भूमि पूजन में भिड़ीं सपा-भाजपा विधायक
UP Cabinet का मास्टरस्ट्रोक: शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के मानदेय में बढ़ोतरी, सरकार की लगी मोहर, मई से मिलेगा मानदेय
UP Shiksha Mitra News: इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त, शिक्षामित्रों के वेतन और नियमितीकरण पर सरकार जल्द ले फैसला
UPPCL News: स्मार्ट मीटर पर बड़ा यू-टर्न, अब प्रीपेड की अनिवार्यता पर नया आदेश ! क्या उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत

Follow Us