Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Virat Kohli : विराट कोहली चार्टर्ड प्लेन से लौटे भारत, शेयर की तस्वीरें, सर्विस से हुए खुश पायलट को बोला थैंक्यू

Virat Kohli : विराट कोहली चार्टर्ड प्लेन से लौटे भारत, शेयर की तस्वीरें, सर्विस से हुए खुश पायलट को बोला थैंक्यू
चार्टर्ड प्लेन से भारत लौटे विराट कोहली

भारतीय टीम के सबसे अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली वेस्टइंडीज से भारत लौट आए हैं. उन्होंने भारत लौटने से पहले स्पेशल चार्टर्ड विमान के साथ फोटो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है.साथ ही दी गयी चार्टर्ड फ्लॉइट की तरफ से सुविधाओ पर पायलट को धन्यवाद दिया.


हाईलाइट्स

  • वेस्टइंडीज से भारत लौटे टीम इंडिया के खिलाड़ी विराट कोहली
  • स्पेशल चार्टर्ड विमान से पहुंचे भारत,शेयर की इंस्टाग्राम पर तस्वीर
  • फ्लॉइट की सर्विसेज को लेकर जताई खुशी, दिया धन्यवाद

Virat Kohli returns to india : भारत और वेस्टइंडीज के विरुद्ध 5 मैचों की T20 सीरीज जारी है. इस दौरान टीम के सीनियर खिलाड़ी विराट कोहली को टी-20 सीरीज में रेस्ट दिया गया था. जिसके बाद विराट कोहली वेस्टइंडीज से चार्टर्ड प्लेन से भारत लौट आए हैं. इस दौरान उन्होंने वेस्टइंडीज से भारत तक की इस यात्रा को लेकर खुशी जताई.फ्लाइट में अच्छी सुविधाओं को लेकर पायलट को धन्यवाद भी कहा.उनकी शेयर की हुई तस्वीर पर भी रियेक्शन आ रहे हैं.

वेस्टइंडीज से चार्टर्ड प्लेन से भारत लौटे कोहली

वेस्टइंडीज में टेस्ट सीरीज, वनडे सीरीज जीतने के बाद अब 5 मेचों की T20 सीरीज जारी है.टीम इंडिया के सबसे सीनियर खिलाड़ी पूर्व कप्तान विराट कोहली को T20 सीरीज के लिए आराम दिया गया है. इस सीरीज में युवाओं को मौका दिया गया हैं. जिसके बाद विराट कोहली स्पेशल चार्टर्ड प्लेन से वेस्टइंडीज से भारत लौट आए हैं. उन्होंने भारत लौटने से पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस चार्टर प्लेन के साथ 2 तस्वीरें भी शेयर की है.

विराट ने शेयर की चार्टर्ड के साथ तस्वीरे पायलट ने कहा कि ये मेरा सौभाग्य है

तस्वीरों में आप देख सकते हैं की पहली तस्वीर चार्टर्ड विमान के साथ विराट बाहर खड़े हुए हैं. दूसरा विमान के अंदर बैठे हुए तस्वीर ली है. वही विराट ने चार्टर्ड प्लेन की सुविधाओं को लेकर पायलट का धन्यवाद भी दिया. इस दौरान पायलट भी विराट कोहली को थैंक यू कहना नहीं भूले उन्होंने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि आज अपने आइडल विमान के जरिए सुविधा दे पा रहा हूं. विराट की इन तस्वीरों को अब तक लाखों यूजर्स देख चुके हैं और कई रिएक्शंस भी आ रहे हैं.जिनमें से काफी यूजर्स ने इन तस्वीरों को लाइक किया है.

वेस्टइंडीज में टेस्ट सीरीज के दौरान लगाया था शतक

विराट कोहली वेस्टइंडीज के विरुद्ध दो टेस्ट मैचों की सीरीज में उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया था. जिनमें से 1 शतक भी शामिल था. वही तीन एकदिवसीय मैचों की सीरीज में वह पहले मैच में खेले थे, लेकिन बल्लेबाजी करने मैदान पर नहीं उतरे थे. अन्य दोनों मैचों में उन्हें आराम दिया गया था.जिसके बाद T20 सीरीज में उन्हें आराम दिया गया. जिससे युवाओं को भी इस सीरीज में खुद को साबित करने का मौका मिल सके.विराट कोहली की नज़र अब आगामी एशिया कप पर है.

Related Posts

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us