Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

उन्नाव रेप कांड:माखी की दुष्कर्म पीड़िता के साथ क्या साजिश के तहत हुई सड़क दुर्घटना.?चाची और मौसी की हुई मौत..ट्रक के नम्बर में लगी थी ग्रीस.!

उन्नाव रेप कांड:माखी की दुष्कर्म पीड़िता के साथ क्या साजिश के तहत हुई सड़क दुर्घटना.?चाची और मौसी की हुई मौत..ट्रक के नम्बर में लगी थी ग्रीस.!
सड़क हादसे में दुर्घटना ग्रस्त कार

उन्नाव रेप कांड की पीड़िता सड़क दुर्घटना में बुरी तरह से घायल हो गई है वहीं उसकी चाची और एक अन्य व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत भी हो गई है..पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट...

उन्नाव: यूपी के रायबरेली में हुए एक हादसे में उन्नाव रेप मामले की पीड़िता गंभीर रूप से घायल हो गई है।इसमें उनकी रिश्तेदार समेत दो लोगों की मौत हो गई है बताया जा रहा है कि रविवार को जेल में बंद अपने चाचा से मिलने जा रही पीड़िता की कार गुरुबख्शगंज के पास ट्रक से टकरा गई।

यह भी पढ़े:फतेहपुर:एक झटके में उड़ा देते थे दूसरे के बैंक एकॉउंट से लाखों रुपए..ऑनलाइन ठगी करने वाला एक गिरोह पुलिस के हत्थे चढ़ा.!

इस हादसे में कार में मौजूद पीड़िता की चाची और मौसी की मौत हो गई। जबकि कार सवार पीड़िता और एक वकील को लखनऊ के ट्रामा में भर्ती कराया गया है। आपको बतादें कि यह रेप कांड भारतीय जनता पार्टी के विधायक कुलदीप सेंगर से जुड़ा हुआ है

फ़तेहपुर का रहने वाला था ट्रक ड्राइवर...

रविवार दिन में करीब एक बजे गुरुबख्शगंज के पास एक अनियंत्रित ट्रक जिसका नम्बर UP 71AT 8300 बताया जा रहा है उसने एक कार DL1CL 8642 को टक्कर मार दी। जिसके चलते कार के परखच्चे उड़ गए।हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर वहां से भाग गया। जानकारी के अनुसार देर शाम पुलिस ने ट्रक ड्राइवर आशीष पाल को पकड़ लिया जो जनपद फ़तेहपुर का रहने वाला है।

ट्रक की नम्बर प्लेट में लगाई गई थी ग्रीस...

जिस ट्रक से हादसा हुआ उसके नम्बर प्लेट में ग्रीस लगाई गई थी जिससे किसी को गाड़ी का नंबर स्पष्ट न दिखाई दे। इससे यह अनुमान लगाया जा सकता है कि क्या है हादसा जानबूझकर कर कराया गया है या फिर यह महज़ एक एक्सीडेंट था।

पीड़िता के साथ नहीं थे गनर...

उन्नाव रेप पीड़िता को प्रशासन की तरफ से सुरक्षा कर्मी भी मुहैया कराए गए थे लेकिन हादसे के वक्त वो उनके साथ नहीं थे। सुरक्षाकर्मियों के साथ नहीं होने पर मीडया को जानकारी देते हुए लखनऊ रेंज के आईजी ने कहा कि रेप पीड़िता की कार में जगह नहीं होने के कारण उनके साथ गनर नहीं जा पाए थे

आईजी ने मृतकों के बारे में बताया कि हादसे में पीड़िता की मौसी और चाची की मौत हो गई है। वहीं पीड़िता और वकील घायल हैं जिकना इलाज लखनऊ में हो रहा है।इस घटना में फतेहपुर के रहने वाले ट्रक ड्राइवर और ट्रक मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

अखिलेश यादव ने लगाया भाजपा पर आरोप...

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह हादसा नहीं था यह उस पीड़िता की हत्या करने की साजिश थी।

Tags:

Related Posts

Latest News

UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तर प्रदेश पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप 2026-27 के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है. दशमोत्तर (कक्षा 11 और 12 को छोड़कर) छात्रवृत्ति...
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट
आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2026: कुंभ राशि के लिए बेहतर होगा समय, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल
Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके
UP School Holiday: यूपी में 26 अक्टूबर को स्कूलों की छुट्टी, इस वजह से योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान

Follow Us